Bareilly News

अमित शाह ने कहा- उत्तर प्रदेश में इस बार 300 पार, जन विश्वास यात्रा का बरेली में समापन

बरेली लाइव न्यूज नेटवर्क, बरेली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में भाजपा इस बार 300 से ज्यादा सीटें पाकर फिर सरकार बनाएगी। वह शुक्रवार को सायंकाल जन विश्वास यात्रा के समापन पर पटेल चौक पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उत्सव जैसे माहौल में आयोजित जनसभा में शाह ने वहां मौजूद हजारों लोगों से हाथ उठवा कर वादा लिया कि वे उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनवाएंगे।

अमित शाह ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूर्ण विश्वास है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव तथा 2017 के विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया था। उन्हें पूरा विश्वास है कि 2022 में भी ऐसा ही होगा।

 जन विश्वास यात्रा और पटेल चौक पर हुई जनसभा में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा के प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सांसद संतोष गंगवार, सांसद अरुण सागर, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, सांसद संघमित्रा मौर्य, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, यूपी के राजस्व मंत्री छत्रपाल सिंह, बरेली नगर विधायक डॉक्टर अरुण कुमार, विधायक बहोरन लाल मौर्य, विधायक डीसी वर्मा, प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री ब्रज क्षेत्र प्रभारी अश्वनी त्यागी, प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर पाठक, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी, मीडिया पैनलिस्ट दीपक सोनकर ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवल तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर डॉ उमेश गौतम, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉक्टर केएम अरोड़ा, देवेंद्र जोशी, प्रतेश पांडे, अधीर सक्सेना, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, अरुण कश्यप, प्रभु दयाल लोधी, डॉ तृप्ति गुप्ता, सहित सभी मोर्चों के पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष भारी संख्या में मौजूद रहे

झुमका तिराहे से शुरू हुई जन विश्वास यात्रा

जन विश्वास यात्रा का रोड शो रामपुर कोड पर झुमका तिराहे से शुरू हुआ। यात्रा के रथ पर भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, प्रदेश के राजस्व मंत्री छत्रपाल गंगवार, विधायक बहोरन लाल, डीसी वर्मा और सांसद धर्मेंद्र कश्यप सवार थे। जन विश्वास यात्रा परसाखेड़ा, सीबीगंज होते हुए किला पहुंची। इस दौरान रामपुर रोड पर भीषण जाम लग गया। जन विश्वास यात्रा के मिनी बाइपास से आगे बढ़ने में आधे घंटे का समय लग गया। झुमका तिराहे से कुतुबखाना तक जन विश्वास यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। मथुरा से बीते 19 दिसंबर को शुरू हुई भाजपा की जन विश्वास यात्रा का आज शुक्रवार को बरेली में समापन हो गया। 

सुरक्षा के थे कड़े बंदोबस्त

शाम चार बजे से शुरू हुए अमित शाह के रोड शो को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था, जो पूरे रोड शो पर कड़ी निगरानी रखे हुए था। नगर निगम में बने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से भी निगरानी की जा रही है। साथ ही रोड शो शुरू होने के आधे घंटे पहले से रूट डायवर्ट कर दिए गये। रूट डायवर्जन रोड शो के समापन के आधे घंटे बाद तक चला। इस दौरान कई रूटों पर ई-रिक्शा तक को प्रतिबंधित किया गया था।

अमित शाह का त्रिशूल एयरबेस पर स्वागत

गृह मंत्री अमित शाह शाम साढ़े चार बजे विशेष विमान से बरेली के त्रिशूल एयरबेस पर पहुंचे। यहां उनकी अगवानी के लिए भाजपा नेता और तमाम अधिकारी मौजूद रहे। त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन से वह सर्किट हाऊस पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद वे जनविश्वास यात्रा के रोड शो में शामिल होने कुतुबखाना पहुंचे। यहां से वह रोड शो करते हुए निकले। इस दौरान अपार जनसमूह उमड़ा। पटेल चौक पर अमित शाह जनसभा को संबोधित करेंगे।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago