Bareilly News

दक्षिण अफ्रीका में हुए ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने पर सम्मानित हुए अनिल सिन्हा

BareillyLive : दिल्ली के उद्यमी एवम समाजसेवी अनिल सिन्हा का दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में जाने पर समाज को गौरव देने पर कायस्थ चेतना मंच बरेली ने सम्मानित किया। रोटरी के मंडल गवर्नर के निवास पर कायस्थ चेतना मंच के संरक्षक अनिल कुमार एडवोकेट, राजन विद्यार्थी, अध्यक्ष संजय सक्सेना, उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, अखिलेश कुमार, महामंत्री अमित सक्सेना बिंदु एडवोकेट ने अंग वस्त्र, बुके एवम मोमेंटो देकर उनका अभिनंदन किया। अंकिता ओवरसीज के चेयर पर्सन अनिल सिन्हा ने कहा की कायस्थ समाज अब नौकरी मांगने की जगह नौकरी देने वाला समाज बने। सरकार सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एम एस एम ई) को बढ़ावा दे रही है। आप लोग भी लघु उद्यम लगाने में आगे आएं। कायस्थ समाज इस दिशा में आगे बढ़े। हम सब को कायस्थ होने पर गर्व होना चाहिए। मितुल विद्यार्थी एवम इशिता विधार्थी ने उनसे जी एस टी के बारे में कई सवाल पूछे जिसका अनिल सिन्हा ने जी एस टी को उद्यम के लिए अच्छा बताया। उन्होंने राजन विद्यार्थी के कार्यालय का भी अवलोकन कर उनके परिवार के स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने पर गर्व व्यक्त किया और शांति शरण विद्यार्थी के चित्र को नमन किया।

अंकिता ओवरसीज के अनिल सिन्हा ने बताया की उनकी दक्षिण अफ्रीका के कुछ उद्यमियों से वार्ता हुई है। जिसमे वह जोहांसबर्ग में एक कॉस्मेटिक फैक्ट्री के साथ दवा का संयुक्त उद्यम लगाने पर टाईअप करने पर मंत्रणा कर रहे हैं। अभी भी उनका दक्षिण अफ्रीका सहित 28 देशों में अंकिता ओवरसीज के बैनर से कारोबार चल रहा है। स्मरण रहे अनिल सिन्हा विगत माह ब्रिक्स सम्मेलन के भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होकर दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में 22 अगस्त से 24 अगस्त 2023 को हुए ब्रिक्स सम्मेलन में गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत के उद्यमियों में अकेले वह ही कायस्थ समाज के उद्यमी थे। साउथ अफ्रीकन चेप्टर दि बिजनेस काउंसिल ( एस ए बी बी सी) एवम करेंट चेयर ऑफ ग्लोबल ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल के चेयरपर्सन बूसी मेबुजा ने अनिल सिन्हा को 22 अगस्त 2023 को जोहांसबर्ग में होने वाले बिजनेस सम्मेलन का आमंत्रण दिया था। अंकिता ओवरसीज के चेयरपर्सन अनिल सिन्हा ने बताया की उनकी कंपनी दक्षिण अफ्रीका में लगभग 60 से 70 करोड़ का वार्षिक व्यापार करती है। अनिल सिन्हा ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग के सैंडटन कन्वेंशन हाल में यह बिजनेस मीटिंग 22 अगस्त 2023 को हुई थी।

जोहांसबर्ग में ब्रिक्स सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई देश के राष्ट्राध्यक्ष ने भी मंच साझा किया था। ब्रिक्स का नाम इसके सदस्यीय देशों के आधार पर रखा गया। ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन और दक्षिण अफ्रीका सदस्य हैं। ब्रिक्स दुनिया के पांच सबसे बड़े विकासशील देशों-ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका को एक साथ लाता है। अंकिता ओवर सीज के अनिल सिन्हा नया नाम नहीं हैं। बरेली के कायस्थ चेतना मंच के वैवाहिक परिचय सम्मेलन एवं सुनील सक्सेना के क्रिकेट टूर्नामेंट में भी वह बरेली आकर हमेशा सहभाग करते रहे हैं।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

आसुरी शक्तियां स्वयं होंगीं समाप्त, सनातन को नहीं कोई खतरा :प्रेम भूषण जी महाराज

Bareillylive : कुछ लोग कहते हैं सनातन धर्म खतरे में है। सनातन संस्कृति पर बहुत…

9 hours ago

मनुष्य को जीव की चर्चा में नहीं बल्कि जगदीश की चर्चा में रहना चाहिए : प्रेम भूषण जी

Bareillylive : विषयी व्यक्ति का भगवान में मन नहीं लग सकता है, मंदिर और सत्संग…

11 hours ago

उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समाज की रामलीला 06 अक्टूबर से, बच्चों को जड़ों से जोड़ता है मंचन

बरेली @BareillyLive. उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समाज के तत्वावधान में 40वां श्रीरामलीला महोत्सव कल रविवार से प्रारम्भ…

13 hours ago

30वें रुहेलखंड महोत्सव में पुरस्कृत हुए प्रतिभागी, विशेष पुरस्कार जयराज विक्टर को

Bareillylive: गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन एवं जिला…

15 hours ago

गांधी जयंती उनकी महान उपलब्धियों और विचारों को याद करने का अवसर :अजय शुक्ला

Bareillylive : महानगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर सामूहिक सहभोज…

1 day ago

मनुष्य जीवन का आधार जानने के लिये रामकथा सुनना आवश्यक : आचार्य प्रेमभूषणजी

Bareillylive : मनुष्य बच्चों के रूप में इस संसार में आता है और अपनी आयु…

2 days ago