Bareilly News

‘हम कायस्थ’ संस्था द्वारा धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, समाज की दिखी एकजुटता

BareillyLive: कायस्थ समाज की अग्रणी संस्था “हम कायस्थ” द्वारा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक डीडी पुरम सभागार में वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकोष्ठों की घोषणाएं की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन व पर्यावरण राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश डॉ अरुण कुमार सक्सेना रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव कुमार बरतरिया द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा संस्था के प्रकोष्ठों में महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती रचना सक्सेना, अधिवक्ता प्रकोष्ठ से श्री रमन सक्सेना, शिक्षक प्रकोष्ठ से डॉ आलोक खरे और युवा प्रकोष्ठ से प्रखर सक्सैना को अध्यक्ष चुना गया। महानगर अध्यक्ष अनुज सक्सेना को तथा मंडल अध्यक्ष आशीष जौहरी को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में रोहित रेकरीवाल को महानगर कार्यक्रम संयोजक मनोनीत किया गया। इस कार्यक्रम में सभी कायस्थ सभाओं के अध्यक्ष, पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा से वेद प्रकाश क़ातिव, चित्रांश महासभा से राकेश सक्सेना, कायस्थ चेतना मंच से संजय सक्सेना, श्री चित्रगुप्त सेवा समिति से गौरव सक्सेना, चित्रगुप्त चैरिटेबल ट्रस्ट से पंकज सक्सेना के अलावा रजनीश सक्सेना, रचना सक्सेना, निर्भय सक्सेना, अधीर सक्सेना, अभय भट्नागर, सम्भव उन्मुक्त शील तथा पार्षदों में श्रीमती शालिनी जौहरी, सतीश सक्सेना उर्फ मम्मा, उदित सक्सेना, दीपक सक्सेना, संजय राय, कपिल कांत सक्सेना आदि उपस्थित रहे। सभी कायस्थ सभाएं इस कार्यक्रम में शामिल रहीं और कार्यक्रम में कायस्थ समाज के कल्याण को लेकर एक विस्तृत चर्चा हुई। किस प्रकार से राजनैतिक और व्यापारिक स्तर को बढ़ाया जाए इस पर एक रणनीति बनाने की बात कही गई। कार्यक्रम में कायस्थ समाज का एक चेहरा श्री मनोज सक्सेना भी उपस्थित थे जिन्होंने कायस्थों के समीकरण को राजनीतिक रूप में सभी के समक्ष रखा।

हम कायस्थ संस्था का मोबाइल एप और वेबसाइट दोनों को अपडेट करने का एक सुझाव दिया गया, जिस पर संस्था काम करेगी। संकल्प लिया गया कि जिस प्रकार कायस्थ शिरोमणि स्वामी विवेकानंद ने जीवन के उद्देश्य लिखे हैं, कायस्थ समाज उन्हीं पर चलेगा। श्री चित्रगुप्त धाम के संस्थापक डॉ शिव कुमार सक्सेना जी ने श्री चित्रगुप्त भगवान की प्रतिमाओं को वहां पर रखा जिसको कायस्थ समाज के लोगों ने अपने मंदिर में रखने के लिए उनसे लिया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर एक सफल समाज को एक छत के नीचे लाने के हम कायस्थ संस्था के इस प्रयास की सभी ने प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन अंकुर किशोर सक्सेना द्वारा किया गया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

6 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

7 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

7 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

8 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

9 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

9 hours ago