The Voice of Bareilly since 2010

बरेली में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, नगर निगम ने अपनी ही 34 दुकानों के आगे चलाया बुलडोजर

#बरेली,#अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर निगम, #बुलडोजर,बरेली, #BareillyLive, बुलडोजर एक्शन,

बरेली@BareillyLive: बरेली शहर में अवैध निर्माणों पर लगातार बुलडोजर एक्शन जारी है। सोमवार को नगर निगम का बुलडोजर किला इलाके के कटघर स्थित निगम की अपनी ही दुकानों के सामने गरजा। कटघर किला क्रॉसिंग के पास नगर निगम की दुकानों के बाहर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। इस अतिक्रमण को आज सोमवार को हटा दिया गया। इस कार्रवाई से तीन दिन पूर्व नगर निगम ने इन अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी थी लेकिन किसी ने अतिक्रमण नहीं हटाया।

बता दें किला थाना क्षेत्र के कटघर इलाके में नगर निगम की 34 दुकाने बनी हैं। इन दुकानों के बाहर दुकान बढ़ाकर या छप्पर-टिनशेड डालकर अस्थाई रूप से अतिक्रमण कर लिया गया था।

बरेली में पिछले दिनों हुए बवाल के बाद नगर निगम और बरेली विकास प्राधिकरण की टीमें लगातार अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कार्रवाई कर रही हैं। मौलाना के करीबी नफीस के जखीरा स्थित बरात घर को जमींदोज कर दिया गया है। सैलानी पर करीब सैकड़ों दुकानों के बाहर किये गये अतिक्रमण को हटाया गया। इतना ही नहीं मौलाना के अन्य करीबियों के चार मैरिज लॉन सील किए जा चुके हैं। नदीम की दुकानें और सिविल लाइन में अवैध रुप से बना नफीस का मार्केट भी सील किया जा चुका है।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार ये अतिक्रमण हटाने की नियमित कार्रवाई है।

error: Content is protected !!