आंवला : दगाबाजी में समाजवादी पार्टी से निकाले गए नगर अध्यक्ष

आंवला (बरेली)। समाजवादी पार्टी ने अनुशासनहीनता के चलते अपने नगर अध्यक्ष पर कार्यवाही करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने नगर अध्यक्ष व निवर्तमान पालिका मनोनीत सभासद अफसर खां पर पार्टी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने पर पार्टी से निष्काषित कर दिया है।

जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने बताया कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुछ लोगों पर आगे भी कार्यवाही हो सकती है। यहां बता दे कि अफसर खां ने पार्टी से टिकट न मिलने पर बगावत करते हुए पालिका के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया था। बाद में पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह के समझाने पर पर्चा वापस ले लिया था। अफसर खां पूर्व सांसद के करीबी माने जाते है।

सपा में गुटबाजी व आंतरिक कलह

आंवला। समाजवादी पार्टी में सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। गुटबाजी साफ दिखाई दे रही है। आंतरिक कलह बाहर निकल रही है अभी और लोगां पर भी कार्यवाही हो सकती है। कहीं अफसर खां के पार्टी से निकाले जाने का नुकसान पार्टी को उठाना न पड जाए। क्योंकि एक निश्चित वोट बैंक पर उनकी अच्छी खासी पकड मानी जाती है।

विधानसभा चुनाव में भी हुई थी ऐसी ही कार्यवाही

आंवला। पिछले विधानसभा चुनावों में भी पार्टी ने पूर्व विधायक महिपाल सिंह का टिकट काटकर सिद्धराज सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था। इस पर महिपाल सिंह भी बागी हो गये थे। अनुशासनहीनता के चलते महिपाल सिंह को भी पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित किया था जिसका खामियाजा पार्टी को अपनी सीट गंवाकर भुगतना पड़ा।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

17 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

19 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago