The Voice of Bareilly since 2010

भमोरा सरस्वती शिशु मदिर में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

भमोरा (बरेली)। सरस्वती शिक्षा मंदिर, भमोरा में तीज महोत्सव के दौरान मेहंदी प्रतियोगता का आयोजन किया गया। कक्षा 10 में आयुषी पाठक प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय और आरजू तृतीय रहीं। कक्षा 9 में राखी प्रथम, नेहा द्वितीय व काजल तृतीय रहीं। बाल वर्ग में सौम्या ने प्रथम और बबली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

निर्णयक मंडल में मेघा श्रीवास्तव और पूनम यादव थीं। विशेष सहयोग केशव कुमार और अनमोल का रहा। प्राधानाचार्य रमेश श्रीवास्तव ने सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

——————————————————————————————————————–

खड़ी बोलेरो में घुसी बाइक, बरेली निवासी घायल

भमोरा (बरेली)। आंवला-भमोरा रोड पर आंवला से आ रहा मोटरसाइकिल सवार खड़ी बोलेरो में घुस गया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल भेजा। बरेली के प्रगति विहार का रहने वाला संतोष पुत्र सत्यपाल बाइक से आंवला की तरफ से आ रहा था। कुढडा पेट्रोल पंप के पास बिजली का काम करा रही आर. के. आई. कंपनी की बोलेरो गाड़ी  खड़ी थी। इसी दौरान एक अन्य वाहन को ओवरटोक करते समय बाइक बोलेरे में घुस गई। पुलिस को आता देख बोलेरो सवार खिसक लिये। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर घायल बाइक सवार को निजी स्पताल में भर्ती कराया। पीछे से टैंपू मे आई पत्नी ब्रजावती ने घायल बाइक सवार का नाम-पता  बताया।

error: Content is protected !!