आंवला में निकली भव्य श्रीराम बारात- लोगों ने बरसाये फूल, उतारी आरती

आंवला,बरेली, bareilly news, bareilly live,

आंवला (बरेली)। श्रीरामलीला मेला दशहरा कमेटी के तत्वावधान में चल रहे रामलीला कार्यक्रमों के अनुसार रविवार को श्रीरामजी की भव्य बारात निकाली गयी। इस दौरान देवी देवताओं के विभिन्न स्वरूपों हनुमान, कंस जेल, शनिदेव, राधाकृष्ण, शिव पार्वती, गणेश जी आदि की झांकियां आर्कषण का केन्द्र रहीं। लोगों ने जगह जगह बारात का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, साथ ही आरती उतारी। बारात का तय स्थान पर समापन किया गया।

रात्रि में गंज त्रिपोलिया पर श्रीरामलीला का मंचन भी हुआ। इस दौरान पूर्व मंत्री धर्मपाल िंसंह, पालिका चेयरमैन संजीव सक्सेना, रामनगर ब्लाक प्रमुख श्रीपाल लोधी आदि ने भी बारात का स्वागत किया व भगवान श्रीराम की आरती उतारी। कमेटी अध्यक्ष नंदकिशोर मौर्य, रामनिवास मौर्य, वीरसिंह पाल, दुर्गाप्रसाद, गोपाल अग्रवाल, बॉबी अग्रवाल, अशोक खण्डेलवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

error: Content is protected !!