The Voice of Bareilly since 2010

गुलड़िया बाजार में लगे चौके-छक्के, सिरौली बना एपीएल चैम्पियन

सिरौली बना एपीएल चैम्पियन ऑवला (बरेली)। गुलड़िया बाजार के मैदान पर आज नजारा खास था। राशन, कपड़ा, सब्जी आदि वस्तुओं की खरीद-फरोख्त के आवाजों के स्थान पर यहां चौके और छक्कों के साथ तालियों की गड़गड़ाहट गूंज रही थी। मौका था यहां चल रहे एपीएल के फाइनल मुकाबले का। बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी में सिरौली की टीम ने मझगवां को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। विजेता, उपविजेता और मैन ऑफ द मैच को पुरस्कृत किया गया।

Winner को मोटरसाइकिल, Runner को 11 हजार रुपये

समापन समारोह में पुरस्कार वितरण प्रदेश के सिंचाई मन्त्री धर्मपाल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्‍य सरकारे गाँवों में खेलों को बढ़ावा दे रही हैं। इससे खेलों के प्रति बेहतर माहौल बना है।

सिरौली बना एपीएल चैम्पियनआयोजक अध्यक्ष यशवंत सिह ने बताया की यह दूसरा आयोजन रहा जिसमें 32 टीमों ने भाग लिया। विजेता को इनामी राशि के बदले मोटरसाइकिल एव उपविजेता को 11 हजार रुपये दिये गये। मैन ऑफ द सीरीज को 5100 रुपये इनाम मे दिये गये।

इस अवसर पर मुख्य रुप से नगर पालिकाध्यक्ष सजीव सक्सेना, भाजुयमो जिलाध्यक्ष सुधीश पान्डेय, अतुल गुप्ता, राकेश मोहन त्यागी, डॉ. दुष्यन्त सिंह, सुमित गुर्जर, बन्टु तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और हजारों दर्शक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!