Bareillylive : वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे तुषारकान्त पाण्डेय ने मंडल रेल प्रबन्धक सुश्री वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सहित गोरखपुर मुख्यालय, इज्जतनगर मंडल एवं याँत्रिक कारखाना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सतर्कता जागरूकता हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, इज्जतनगर के सभाकक्ष में की।
बैठक में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे तुषार कान्त पाण्डेय की ने कहा कि रेलवे पर निविदाओं का निस्तारण आॅन लाइन होने के कारण पारदर्शिता में बढ़ोत्तरी हुई है। फिर भी रेल कार्यों से जुड़ी अध्यतन जानकारी के माध्यम से सतर्कता के मामलों को टाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रेल कार्यों में और अधिक पारदर्शिता अपनाने तथा अनुभवों को साझाकर रेल सेवाओं को बेहतर बनाना है।
पाण्डेय जी ने आशा व्यक्त की कि सभी अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी भ्रष्टाचार उन्नमूलन में अपनी सक्रिय भूमिका अदा करेंगे। उन्होंने अपील की कि पद्धति सुधार के क्षेत्र में मुख्यालय द्वारा सुझाये गए तौर तरीकों को अमल में लाकर भ्रष्टाचार उन्नमूलन में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दें। पाण्डेय जी ने बतौर मुख्य सतर्कता अधिकारी कार्य करते हुए प्राप्त किए गए अनुभवों के आधार पर रेल सेवाओं में ईमानदारी एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निमित अपने अनुभव को भी साझा किया।
मंडल रेल प्रबन्धक सुश्री वीणा सिन्हा ने कहा कि वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी पाण्डेय जी द्वारा साझा किए गए अनुभव एवं विचारों को आत्मसात कर हम मंडल पर रेल सेवा में पारदर्शिता एवं ईमानदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर से आये उपमुख्य सतर्कता अधिकारी (लेखा) जाॅय अमित वेंन्ड्रन, उपमुख्य सतर्कता अधिकारी (भण्डार) के.सी. सिंह, उपमुख्य सतर्कता अधिकारी (याँत्रिक) निकुंज सक्सेना एवं उपमुख्य सतर्कता अधिकारी (यातायात) आशीष त्रिपाठी ने केस स्टडीज के माध्यम से अपने-अपने विभागों संबंधित विभिन्न कार्यों के निस्पादन के क्षेत्र में अपनाई जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए रेल परिवहन सुविधा में ईमानदारी एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु तौर तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी।






Leave a Reply