The Voice of Bareilly since 2010

चंद्रकला थियेटर बांग्लादेश के रंगकर्मी पहुंचे बरेली, भाई चारा महोत्सव में लेंगे भाग

BareillyLive : ऑल इंडिया रियल फाॅर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसाइटी / मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी/महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में कल 27 फ़रवरी, सोमवार को दूसरे अंतर्राष्ट्रीय भाईचारा महोत्सव एवं सम्मान समारोह 2023 का आयोजन प्रातः11 बजे, से जीवन ज्योति कैंपस (होटल कोनार्क), सिविल लाइंस बरेली के सभागार में किया जायेगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बांग्लादेश के मशहूर चंद्रकला थियेटर के कलाकार, प्रख्यात रंगकर्मी एच् आर अनिक के निर्देशन में नाथ नगरी बरेली पहुंचे। बरेली जंक्शन पर उनके आगमन पर संस्था परिवार की ओर से संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना, सरंक्षक सी एल शर्मा, डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा, अनुपम कपूर, डॉ. राम कुमार आर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरताज हुसैन, मनीष रस्तोगी, कनिष्क शर्मा, प्रदेश संयोजक सचिन श्याम भारतीय, जिला युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, वरुण अग्रवाल, महानगर रंगकर्म शाखा के अध्यक्ष पवन कालरा, रवि सक्सेना, हरजीत कौर, पूजा कालरा, धीरज कुमार आदि ने माल्यापर्ण कर एवं दोशाला उड़ाकर व तिरंगा भेंट कर अंतर्राष्ट्रीय भाईचारे की परंपरा का निर्वाहन किया। इस अवसर पर सभी ने आगामी 27 फरवरी को होने वाले इस अविस्मरणीय आयोजन को आने वाले समय में बरेली शहर में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में बरेली की पहचान रंगकर्म नगरी के नाम से भी जानी जायेगी।

error: Content is protected !!