The Voice of Bareilly since 2010

एशियाई खेलों में कांस्य पदक विजेता पहुंची बरेली, ढोल नगाड़े के साथ हुआ स्वागत

BareillyLive : चीन के हांगझोक में चल रहे एशियाई खेलों में सेपक टाकरा के रेंगू इंवेट में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम का हिस्सा रही बरेली की खुशबू का जोरदार स्वागत किया गया। जब मेडल लेकर घर वापस आई तो उसका स्टेशन पर कोच से लेकर साथियों ने ढोल नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत किया। उसकी सहेलियों ने जमकर खुशी का इजहार करते हुए भांगड़े की धुन पर डांस किया।

हाल ही में चीन के हांगझोक में चल रहे एशियाई खेलों में सेपक टाकरा के रेंगू इंवेट में खुशबू ने कांस्य पदक जीतकर बरेली का नाम रोशन किया था। गुरुवार को वह मेडल लेकर जब बरेली पहुंची तो परिजनों के साथ ही उसकी साथी खिलाड़ी भी मौजूद थीं। खुशबू के ट्रेन से उतरते ही उसके साथियों ने उसे कंधे पर उठा लिया, माला पहनाकर उसका जोरदार स्वागत किया। उसको जंक्शन से ढोल नगाड़े की धुन पर घर तक ले कर गए।

इस दौरान खूशबू के पिता गोपाल कन्नोजिया ने बताया कि गुरुवार को हुए मुकाबले में खुशबू के द्वारा किए गए प्रदर्शन ने बरेली का नाम रोशन कर दिया। उसकी मां मीना कनौजिया को अपनी बेटी पर गर्व है। कोच ने बताया कि वह खुशबू के इस प्रदर्शन से बहुत ही खुश हैं। उसने देश के साथ-साथ बरेली का नाम भी रोशन किया है।

खुशबू ने 2012 में हाईस्कूल, 2014 में इंटर की परीक्षा आर एन टैगोर इंटर कॉलेज से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। 2017 में स्नातक की परीक्षा पास की। 2007 से खुशबू ने साई सेंटर में सेपक टकरा को अभ्यास करना शुरू किया। बेटी को खेल कोटे में सशस्त्र सीमा बल में नौकरी मिली। वर्तमान में बेटी की तैनाती गुवाहटी में है। खुशबू का भाई शिवम हॉकी खिलाड़ी है।

error: Content is protected !!