The Voice of Bareilly since 2010

विधानसभा चुनाव : आप ने घोषित किए बरेली, कैंट, फरीदपुर व आंवला से प्रत्याशी

बरेली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रत्याशी घोषित करने में आम आदमी पार्टी (आप) ने बाजी मार ली है। आप ने बरेली जिले के 09 विधानसभा क्षेत्रों में से 04 के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा बुधवार को कर दी।

बरेली शहर से कृष्णा भारद्वाज, फरीदपुर (सुरक्षित) से जनक प्रसाद, बरेली कैंट से शिवरी चौधरी और आंवला से राम सिंह को टिकट देने की घोषणा की गई है। प्रदेश में अन्य सीटों पर प्रत्याशी चयन का काम भी प्रगति पर है। जल्द ही कुछ और नामों की घोषणा की जा सकती है।

error: Content is protected !!