The Voice of Bareilly since 2010

विधानसभा चुनाव : बरेली में शुरुआती नतीजों में भाजपा को झटका

डीसी वर्मा

बरेली : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आने शुरू हो गये हैं। बरेली के 9 विधानसभा सीटों में से बिथरी चैनपुर को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर अच्छा मुकाबला रहा। मीरगंज से भाजपा के डीसी वर्मा और बहेड़ी से सपा के अताउर्ररहमान जीत गए हैं। भोजीपुरा सीट पर सपा के शहजिल इस्लाम अंसारी सभी पर भारी पड़े।

मीरगंज में भाजपा की डीसी वर्मा ने सपा के सुल्तान बेग को हराया। वर्मा को 75749 जबकि बेग को 61551 वोट मिले। बहेड़ी में सपा के अताउर्ररहमान ने भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार को 6062  वोटों से हराया। भोजीपुरा सीट पर सपा के शहजिल इस्लाम अंसारी ने भाजपा के बहोरांलाल मौर्य पर 9388 वोटों से जीत पक्की कर ली है लेकिन अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

 

error: Content is protected !!