The Voice of Bareilly since 2010

डांसिंग सुपरस्टार के ऑडिशन खत्म 21 को होगा ग्रांड फिनाले

बरेली लाइव। आर०डी०एक्स० मोनिका डॉस एकेडमी (रजि.) बरेली, डॉसिगं सुपर स्टार (सीजन-4) का आयोजन कर रही है। जिसके लिए ऑडिशन हो चुके हैं तक़रीबन 1000 लोगों में से 100 प्रतिभागियों को चुना गया है। अब इनका ग्रांड फिनाले रविवार 21 अगस्त को संजय कम्यूनिटी हॉल में होगा। आज एक प्रेस वार्ता में संस्था के आरगेनाइजर आकाश राजू सिंह ने बताया यह प्रतियोगिता विभिन्न मण्डलों में चयन के पश्चात 21 अगस्त को संजय कम्युनिटी हाल बरेली में प्रातः 10 बजे से सांय 10 बजे तक सम्पन्न होगी जिसमें लगभग 200 प्रतिभागी विभिन्न वर्ग में अपनी प्रस्तुति देगें। संस्था की डाएरेक्टर मोनिका शर्मा ने बताया कार्यक्रम में विभिन्न मण्डलों से आये प्रतिभागियों द्वारा सोलो ड्युट व ग्रुप पर फॉरमेन्स की जायेगी। कार्यकम को रोचक बनाने के लिये फेम आफ डॉस-4 वर्ल्ड डॉस लीग हुनरवाज के सेलीब्रेटी रजत वी० युनिक व आरूषि लिगंवाल अपनी प्रस्तुति दे कर कार्यक्रम में अपना जलवा बिखेरेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अथिति महापौर डा० उमेश गौतम व विशिष्ट्र अथिति कैन्ट विधायक संजीव अग्रवाल होगें । यह जानकारी संस्था के संरक्षक अभय भटनागर ने दी।

error: Content is protected !!