The Voice of Bareilly since 2010

विजयदशमी के दिन ही होता है बाबा का परिनिर्वाण दिवस: पंडित सुशील पाठक

BareillyLive: श्री साईं नाथ के महानिर्वाण दिवस (समाधि दिबस) के उपलक्ष्य में शहर भर में जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्याम गंज श्रीं शिर्डी साईं मंदिर के पंडित सुशील कुमार पाठक ने बताया कि 15 अक्टूबर 1918 को बिजयदशमी के दिन अपराह्न 02:30 बजे साई नाथ ने महासमाधि ले ली थी इसलिए बिजयदशमी के दिन हर वर्ष साई मंदिरों मे बाबा साई का परिनिर्बाण दिबस के रुप मे मनाते है।

श्री शिरडी साईं सर्बदेव मंदिर श्यामगंज बरेली में सुबह 7 बजे कांकड आरती, 07-30 गणेश गायत्री कलश, साईं नाथ पूजन व हवन और 08 -30 साईं नाथ का महाभिषेक, 12 बजे मध्यान्ह आरती तदुपरांत 01 बजे से 04 बजे तक भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर डा उमेश गौतम, कैंट बिधायक संजीब अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष डाक्टर के एम अरोडा, अनिल कुमार सक्सेना, अधीर सक्सेना, देवेन्द्र जोशी, डाक्टर अबधेश चन्द त्रिपाठी, बिबेक श्रीवास्तव, अशोक कुमार सक्सेना, अशोक ठाकुर, इन्द्र देब त्रिबेदी, प्रबीन भारद्वाज, शिवम वर्मा, विशाल मेहरोत्रा, जीतू देवनानी, विशाल गुप्ता, सुरेन्द्र मिश्रा, गौरब अरोरा, पबन अरोरा, ज्ञानी काले सिहं, बिक्की अरोरा, सारिका साहू, सज्जन निमानी, जुगल किशोर साबू, नर्सिंग मोदी एवं अन्य श्री साई अनुरागियो ने आकर प्रसाद ग्रहण किया।

error: Content is protected !!