Bareilly News

बदायूं अमर प्रभात के संपादक की पत्नी का डेगू से निधन, कछला तट पर अंतिम संस्कार

BareillyLive, बदायूं। बदायूं अमर प्रभात के संपादक और उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महामंत्री वेदभानु आर्य की पत्नी का निधन हो गया। वह डेंगू से पीड़ित थीं। उनके निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर में श्री आर्य की पत्नी का आर्य समाज की वैदिक पद्धति से मंत्रोच्चारण के बीच कछला स्थित मां भागीरथी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया।

वरिष्ठ पत्रकार वेदभानु आर्य की पत्नी श्रीमती सीमा आर्य पिछले दिनों बीमार हो गई थी। हालत में सुधार न होने पर उनके रक्त की जांच कराई गई जिसमें डेंगू पॉजीटिव आया। बताते हैं कि देर रात सीमा आर्य की हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ समय में ही उनका निधन हो गया।

सोमवार प्रातः जब पति वेदभानु समेत परिजनों को श्रीमती आर्य के असमय निधन की जानकारी हुई तब पूरा परिवार सदमें में डूब गया। सूचना जब पत्रकारों को मिली तो पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई और वह वेदभानु आर्य के घर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देकर ईश्वर से उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थनाएं कीं।

दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी

पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक महेश गुप्ता, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक वैश्य, पूर्व सांसद के मीडिया प्रभारी प्रभात अग्रवाल पूर्व विधायक आशीष यादव समेत तमाम राजनैतिक एवं समाजसेवी संगठनों के नेताओं ने श्री आर्य के घर पहुंच कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

दोपहर में श्रीमती आर्य की शवयात्रा कछला स्थित मां भागीरथी के तट पर पहुंची। वहां वैदिक आर्य समाज पद्धति एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सीमा आर्य को पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। मुखाग्नि उनके पति वेदभानु आर्य ने दी।

इस दौरान बदायूं के उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार विष्णु देव चांडक, सौरभ सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार राजेश वर्मा, आशुतोष शर्मा, संजीव सक्सेना, पवन वर्मा, सुनील वार्ष्णेय, संजय चुतर्वेदी, संजय गौर, संतोष शर्मा, राजीव पाल, चितरंजन सिंह, आलोक मालपानी, अंजार अहमद, सुनील मिश्रा, प्रताप यादव, धनवीर सिंह, संजय कश्यप, सुधाकर शर्मा, आई ए एम खान,पवन कश्यप, प्रवेंद्र प्रताप सिंह,जयपाल सिंह आदि पत्रकारों के अलावा सपा बसपा कांग्रेस एवं भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। जिसमें प्रमुख रूप से विश्वजीत गुप्ता, पूर्व एमएलसी भारत सिंह, गजेंद्र वैश्य, प्रभात अग्रवाल अशोक खुराना समेत तमाम संगठनों के लोग मौजूद रहे।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago