Categories: Bareilly News

बदायूं : धूमधाम से मनाया माहेश्वरी समाज का वंशोत्पत्ति दिवस, वयोवृद्ध महिलाओं और बच्चों का सम्मान

BareillyLive. बदायूं। माहेश्वरी समाज का वंशोत्पत्ति दिवस (महेश नवमी) महोत्सव गुरुवार देर रात धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। वहीं वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा मयूर डांस कर सभी का मन लुभाया। साथ ही गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ माहेश्वरी सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश चन्द्र माहेश्वरी द्वारा भगवान श्रीमहेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा नृत्य, गायन आदि प्रस्तुत किये गए एवं मेधावी बच्चों की प्रतिभा का सम्मान किया गया। साथ ही वयोवृद्ध कमला चांडक, माया देवी रामवती राजकुमारी, शशि महेश्वरी, बकरम देवी को शाल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। परीक्षा में मेडिकल कॉलेज में चयनित मधु महेश्वरी और माधव महेश्वरी का भी सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त प्रदेश स्तर पर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने वाली अनन्या माहेश्वरी को भी सम्मानित किया गया।

बता दें कि कोविड के कारण विगत दो वर्षां से महेश नवमी का महोत्सव नहीं मनाया जा सका। इस दौरान समाज के काफी लोगों का स्वर्गवास हो गया था। उनकी आत्मा की शांति को दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।

कार्यक्रम में बरेली से आए समाज के बंधु शिव कुमार माहेश्वरी, शशांक चांडक, मुकेश चन्द्र माहेश्वरी, सुमन्त गॉंधी, भवेश चांडक, विष्णु असावॉं, महेश चन्द्र माहेश्वरी माहेश्वरी, डॉक्टर कमला महेश्वरी, रूपा महेश्वरी रंजना महेश्वरी सतीश चन्द्र माहेश्वरी, विष्णु देव चांडक,अवधेश लड्डा,चैतन्य माहेश्वरी, मुकेश माहेश्वरी एवं कृष्ण देव चांडक, डॉ सुरेंद्र महेश्वरी, आमोद चांडक, अशोक चांडक, डॉ. सचिन महेश्वरी, शरद महेश्वरी आदि मौजूद रहे। अंत में सभा के नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र चांडक एवं मंत्री राजीव माहेश्वरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

12 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

14 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago