Categories: Bareilly News

बदायूंः प्रधानाध्यापक की गिरफ्तारी को प्रदर्शन कर रहे भीम आर्मी कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज

BareillyLive. बदायूं। संविलियन विद्यालय की अध्यापिका से छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाध्यापक की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन कर रहे भीम आर्मी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। भीम आर्मी के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से गालीगलौज व धक्का-मुक्की करने पर पुलिस ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर उन्हें सड़क पर दौड़ा दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने 16 कार्यकर्ताओं को मौके से गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले बदायूं के एक स्कूल में तैनात लखनऊ निवासी अनुसूचित जाति की शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एक दिन पहले ट्व‌टिर पर आरोपी की गिरफ्तारी न करने पर पुलिस कार्यालय में ताला डालने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए ट्वीट किया था। कार्यकर्ताओं ने एलान किया था कि वह बृहस्पतिवार को प्रदर्शन के दौरान एसएसपी कार्यालय में तालाबंदी करेंगे। भीम आर्मी के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को प्रदर्शन करने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से आंबेडकर पार्क से लेकर पुलिस कार्यालय तक पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई थी।

बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे भीम आर्मी के 50-60 कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए मुख्य डाकघर के सामने पहुंचे। वहीं एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ सहसवान चंद्रपाल सिंह, सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार सिंह‌ पहुंच गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्वक ज्ञापन देने को कहा। अधिकारियों ने समझाया कि मामले में पूरी कार्रवाई हो चुकी है। इस समय धारा 144 लागू है। बिना वजह विवाद करने की आवश्यकता नहीं है। इसी दौरान कार्यकर्ता उग्र हो गए और गालीगलौज भी करने लगे।

पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो उन्होंने धक्कामुक्की कर दी। इससे पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठी भांजनी शुरू कर दीं, जिससे कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई। पुलिस भी उनके पीछे पड़ गई। उन्हें सड़क पर दौड़ा- दौड़ाकर पीटा। साथ ही पुलिस ने भागते 16 कार्यकर्ताओं गिरफ्तार कर लिया। उन्हें सिविल लाइंस थाने के लॉकअप में बंद कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

19 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago