Categories: Bareilly News

बदायूं : पुल पर खराब खड़े ट्रक में जा भिड़े दो बाइक सवार, एक की मौत

BareillyLive. बदायूं। कछला स्थित गंगा के पुल ओवरटेक करने के प्रयास में दो बाइक सवार खराब खड़े ट्रक में जा भिड़े। इससे एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए परिजन अलीगढ़ हायर सेंटर ले गए है।

बताया जाता है कि कासगंज के थाना सहावर के गांव शाहबाजपुर निवासी 40 वर्षीय अशोक चैहान बीती रात गांव के ही कुलदीप के साथ कछला के वार्ड संख्या में छह निवासी सुशील चौहान के घर आयोजित लग्न समारोह में शामिल होने बाइक से आ रहा था।

बताते हैं कि रात लगभग साढ़े 11 बजे अशोक ने गंगा नदी पर बने पुल पर किसी वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। जिससे वह बीच पुल पर खराब खड़े ट्रक में जा घुसे। परिणामस्वरूप बाइक चला रहे अशोक की मौके पर ही मौत हो और कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते हैं कि हादसे के दौरान अन्य वाहन से साथ चल रहे परिजन दोनों को जीवित मानकर उपचार के लिए कासगंज के निजी अस्पताल ले गये। वहां डॉक्टर ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। कुलदीप की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर अलीगढ़ रैफर कर दिया।

अशोक की मौत पर अस्पताल प्रशासन ने कासगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया है।

कछला चैकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि कछला पुल पर हादसा हुआ है और दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जें में ले लिया है। मगर इसमें कोई मरा है इसकी जानकारी नहीं है और न ही कोई तहरीर अभी तक आई है।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

8 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

8 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

10 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

10 hours ago