Categories: Bareilly News

बदायूंः बेकाबू बाइक पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी, दो की मौत

BareillyLive. बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बेकाबू बाइक पेड़ से जा टकराई। इससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया है।

पुलिस के अनुसार दातागंज रोड पर मूसाझाग थाना क्षेत्र के बजरमैरी गांव के निवासी सुभाष पुत्र सुरेश बाइक से मूसाझाग की बाजार करने जा रहे थे। साथ में गांव के ही छविराम पुत्र रामदीन समेत बच्चा पंकज (10) पुत्र भूरे भी थे। रास्ते में अचानक सुभाष संतुलन खो बैठे और बाइक लहराती हुई सड़क किनारे पेड़ से जा टकराकर खाई में जा गिरी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आई। यहां डॉक्टर ने सुभाष व छविराम को मृत घोषित कर दिया। घायल बच्चे को भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया गया है। हादसे की जानकारी पर परिवार के लोग रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन देर शाम तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका था।

थाना अध्यक्ष मूसाझाग राजेश यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर हादसे का मामला दर्ज किया जाएगा।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago