The Voice of Bareilly since 2010

स्थापना दिवस पर धूमधाम से निकली बालाजी महाराज की शोभायात्रा

shobhayatraबरेली। श्री बाला जी महाराज दरबार करगैना की प्राण प्रतिष्ठा की 18वीं वर्षगाठ के मौके पर शुक्रवार को मन्दिर प्रांगण से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस मन्दिर प्रांगण पर सम्पन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शेभायात्रा का स्वागत किया गया।

शोभायात्रा का शुभारम्भ गुरूमाता मायादेवी द्वारा झण्डी दिखाकर व 151 गुब्बारे उड़ाकर किया गया। शोभायात्रा मन्दिर प्रांगण से शुरू होकर चौपला चौराहा, रेलवे जंक्शन, कचहरी, चौकी चौराहा, बटलर प्लाजा, पटेल चौक, कालीबाड़ी, श्यामगंज, मठकी चौकी, शिवाजी मार्ग, कुकुबखाना, बिहारीपुर से वापस चौपला पुल होते हुए मन्दिर प्रांगण पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा व सूक्ष्म जलपान कराकर स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में सबसे आगे 501 महिलाएं जो गंगा समेत विभिन्न नदियों का जल लेकर जल रही थीं। उसके पीछे दुर्गा प्रतिमा, शंकर पार्वती, कालिया नाग नाथन, बैण्ड, श्रीगणेश, वासुदेव, मां सरस्वती व भैरव जी कर प्रतिमाएं थीं। दरबार के महन्त इन्द्र प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि शनिवार को मन्दिर प्रांगण में सुबह 8 बजे से विशाल यज्ञ का आयोजन किया जायेगा।

शोभायात्रा के दौरान राकेश कठेरिया, संजय अग्रवाल, गेंदन सिंह यादव, कमल सक्सेना, नौवतराम मौर्या, संजय पुजारी, अजय, अशोक अग्रवाल, राजकुमार कश्यप सहित सभी श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!