The Voice of Bareilly since 2010

आंवला : बारात से लौट रही बैण्ड टीम से लूट लिये हजारों रुपये

आँवला (बरेली)। आंवला-अलीगंज मार्ग पर बारात चढ़ाकर लौट रही बैण्ड टीम से लुटेरों ने हजारों रुपये लूट लिये। लुटे हुए लोगों ने 100 डायल पर सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक काम्बिंग की, मगर कोई हाथ नहीं आया।

आंवला के समीपस्थ ग्राम मनौना के रहने वाले मुम्तियाज बारातों में बैण्ड बजाने का कार्य करते हैं। रविवार की रात वह ग्राम गिरधरपुर में बारात में बैण्ड बजाकर कैन्टर गाड़ी से आंवला की ओर लौट रहा था। उसके साथ बैण्ड बजाने वाले कारीगर व लेबर मिलाकर कुछ 26 लोग थे। रात्रि करीब एक बजे अलीगंज-आंवला मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के पास 6 अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली। उनके हाथ में असलहे थे।

मुम्तियाज ने बताया कि उसके पास बारात से मिले भुगतान के 11 हजार रुपये, उसके एक अन्य के पास से 28000, मनौना निवासी नादिर व मुस्तफा से 2000 व 800 लूट लिये। रुपये देने में आनाकानी तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। बदमाशों के जाने बाद जैसे-तैसे उन्होंने 100 डायल पर फोन किया तो मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी देर तक बदमाशों की तलाश की परन्तु कोई हाथ नहीं लगा।

error: Content is protected !!