The Voice of Bareilly since 2010

कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय भोजीपुरा में खुले बैंक खाते, खिले छात्राओं के चेहरे

BareillyLive, बरेली। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय भोजीपुरा में सरकार की गाइडलाइन पर छात्राओं के 50 खाते खोले गये। इससे छात्राओं के चेहरे भी खिल उठे।

बैंक के मुख्य प्रबंधक सतीश कुमार शर्मा ने सभी छात्राओं को खाते के बारे में बहुत बारीकी तरीके से समझाया। कहा कि किसी भी प्रकार की बैंक में कोई परेशानी आती है तो तत्काल मुझे फोन कर सकती हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के आलोक नेगी ने छात्राओं के परिवार में भी सबके खाते खुलवाने पर जोर दिया। कहा कि अधिक से अधिक इसका लाभ उठाएं।

बैंक के अधिकारी विशाल अवस्थी ने कहा कि सभी छात्राएं कुछ ना कुछ खाते में पैसा अवश्य डालें। इससे खाता आपका ऑपरेट रहेगा। विज्ञान शिक्षिका ने छात्राओं को सेविंग के बारे में जानकारी दी और समझाया जिंदगी में बचत बहुत जरूरी है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए यूनियन बैंक के वरिष्ठ अधिकारी सतीश कुमार शर्मा, विशाल अवस्थी, बैंक मैनेजर आलोक नेगी एवं विद्यालय की समस्त शिक्षिकाए,ं श्वेता शर्मा, प्रीति गंगवार, शबाना, नीतू गंगवार, किरण गंगवार, रजनी शर्मा का सहयोग रहा। जिला इको क्लब के प्रवीण कुमार शर्मा का विशेष योगदान रहा। अंत में विद्यालय की वार्डन देव प्रभा शर्मा ने सभी का आभार जताया।

error: Content is protected !!