Bareilly News

गणपति महोत्सव में बप्पा को लगा 155 किलो लड्डू का भोग, शोभायात्रा के साथ विसर्जन

BareillyLive : ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसायटी, माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी, महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय अष्टम द ग्रेट गणपति महोत्सव 2023 का आयोजन शिवाजी पार्क, जनकपुरी, राजेन्द्र नगर, बरेली में किया गया। प्रथम सत्र का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर एस एस प्रचारक मयंक जी, माता जी सरस्वती देवी, उप सभापति सर्वेश रस्तोगी, डॉ. रजनीश सक्सेना, सरंक्षक सी एल शर्मा, डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा, गुलशन आनन्द, अनुपम कपूर, पंकज अग्रवाल, राकेश कुमार अग्रवाल, योगेश कुमार पटेल, डॉ. महेंद्र सिंह बासु, प्रवेश उपाध्याय, पंडित सुशील पाठक आदि ने भगवान गणपति जी का पूजन करके किया। मूर्ति एवं कलश पूजन प्रख्यात आचार्य गोपाल कृष्ण मिश्रा अंकुर जी महाराज के करकमलों के द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था परिवार सी.एल.शर्मा, दिनेश चन्द्र शर्मा, गुलशन आनन्द, अनुपम कपूर, डॉ. महेंद्र सिंह बासु, राकेश कुमार अग्रवाल, योगेश कुमार पटेल, डॉ. मनीष टंडन, सौरभ मेहरोत्रा, रो. सुनील शर्मा, एस के सिंह, अश्वनी ओबरॉय, पवन सक्सेना, सतीश कातिब मम्मा, आरेन्द्र अरोरा कुक्की, शशि सक्सेना को द ग्रेट बरेलियंस की उपाधि से सम्मानित किया गया।

अतिथियों का स्वागत मनीष रस्तोगी, अखिलेश शर्मा, अभिषेक सक्सेना, कनिष्क शर्मा, शशिकांत गौतम, पूनम गौतम, चेतन पुरी, तरुण सूरी, सौरभ सक्सेना, विशेष कुमार (लाइफ आर्ट एक्सपर्ट), धीरज कुमार आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात एंकर सचिन श्याम भारतीय ने किया। प्रथम सत्र में प्रख्यात भजन गायक राजेंद्र गुलाटी के द्वारा भक्तिपूर्ण भजनों से समां बाँधा।

दूसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भावना शर्मा के द्वारा गणेश वन्दना- माँ सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। श्री कृष्ण सुदामा आर्ट ग्रुप के द्वारा देवेन्द्र कुमार एवं भावना शर्मा के संयोजन में भगवान गणेश, मां काली, भगवान शंकर पार्वती का अघोरी नृत्य, राधा कृष्ण जी का महारास, सामूहिक नृत्य आदि अविस्मरणीय प्रस्तुति की गई। हरजीत कौर, रवि सक्सेना के निद्रेशन में मां गंगा, पर्यावरण पर नाटक का मंचन किया गया।

इसके साथ ही बरेली शहर के कलाकारों, रंगकर्मियों ने नृत्य, गायन, सामूहिक नृत्य कार्यक्रमों से समा बांधा। संस्था परिवार की ओर से समस्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए संस्था के संस्थापक-राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने कहा कि तमाम संघर्षों, व्याधाओं के बाद आज यह कार्यक्रम हो रहा है। संस्था परिवार आगे भी ऐसे भक्तिपूर्ण आयोजनों के माध्यम से श्री गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओं, देश बचाओं के साथ रक्तदान महादान की अलख सम्पूर्ण भारत के साथ सम्पूर्ण विश्व में जगाता रहेगा। अंत में संजू रस्तोगी एवं प्रदीप कुमार के नेतृत्व में महाआरती हुई। उसके उपरांत भगवान गणपति जी को 155 किलो लड्डू का भोग लगाया गया।

दो दिवसीय अष्टम द ग्रेट गणपति महोत्सव के दूसरे दिन संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में आज शिवाजी पार्क, जनकपुरी पर भगवान गणपति जी की पूजा अर्चना के उपरांत आचार्य गोपाल कृष्ण मिश्रा अंकुर जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान गणपति जी की महिमा से रूबरू कराया। इस अवसर पर हवन पूजन कर विधिवत पूजा अर्चना की गई। उसके बाद प्रारंभ हुई शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि संरक्षक गुलशन आनंद, कार्यक्रम अध्यक्ष अनुपम कपूर, डॉ. सत्यपाल सिंह, सी एल शर्मा, पंकज अग्रवाल, डॉ. डी सी शर्मा, योगेश कुमार पटेल, डॉ. एम एम अग्रवाल, सुरेन्द्र रस्तोगी, आचार्य अजय शर्मा, अवनीश यादव, सौरभ अरोरा, संजीव सक्सेना आदि ने भगवान गणपति जी का तिलक वंदन कर किया।

शोभायात्रा पार्क से प्रारंभ होकर राजेंद्र नगर के भिन्न भिन्न मार्गो से गुजरती हुई रामगंगा पर समाप्त हुई। जहाँ भगवान गणपति जी की प्रतिमा का कार्यक्रम के दौरान खंडित होने के कारण विधिवत विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में महिलाओं ने नृत्य एवं गीत संगीत की धुनों पर समां बांधा। इस अवसर पर श्री कृष्ण सुदामा आर्ट ग्रुप की ओर से राधा कृष्ण एवं भगवान गणेश जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। आभार प्रकट करते हुए संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने कहा कि भगवान गणपति जी की विसर्जन की परम्परा महाराष्ट्र की है। संस्था परिवार ने पिछले वर्ष से एक नई पहल करते हुए भगवान गणपति जी की प्रतिमा का विसर्जन न करके शिव मंदिर इंद्रा नगर में विराजमान किया था जहां प्रतिदिन उनकी विधिवत पूजा अर्चना नियमानुसार की गई। इस वर्ष भी यहीं नियम था पर कल कार्यक्रम के दौरान भगवान गणपति जी की प्रतिमा सूक्ष्म खंडित होने के कारण संस्था परिवार ने उक्त प्रतिमा की स्थापना ना कर के रामगंगा के पावन घाट पर जाकर विसर्जन किया। संस्था परिवार की ओर से यह निर्णय लिया गया कि अगले वर्ष से भगवान गणपति जी की पीतल की प्रतिमा की स्थापना की जायेगी तथा यह प्रथा आजीवन जारी रहेगी। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

3 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

3 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

4 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

5 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

5 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

6 hours ago