Bareilly News

CAA के पक्ष में उतरे बरेलियन्स : बोले-हाथ में तिरंगा और मुंह में पाकिस्तान, अब ये नहीं चलेगा

बरेली। नागरिक संसोधन अधिनियम समर्थक मंच द्वारा आज रविवार को मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज मैदान से एक पद यात्रा निकाली गयी। इस यात्रा उद्घोष किया गया कि एक हाथ में भारत का झंडा, दूसरे में डंडा, और मुंह में पाकिस्तान, अब ये नहीं चलेगा। आयोजन के मुख्य अतिथि बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि जो लोग सीएए (CAA) का विरोध कर रहे हैं, उनको समझ नहीं है कि वह राष्ट्रीय विरोध का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जो लोग जिन्न वाली आजादी भारत मांग रहे हैं वो पाकिस्तान चले जाएं। हिंदुस्तान में जिन्न बाली आजादी नहीं मिलेगी। रजनीकान्त माहेश्वरी ने कहा कि दिल्ली में जो दंगे हुए उसमें किसका हाथ है? सबको पता है, कांग्रेस, केजरीवाल, सपा, वामपंथी पार्टियों के लोगो ने देश मे दंगा भड़काने का काम किया है। देश इसका जवाब देगा। राष्ट्रीय के मुद्दों पर भी ये पार्टियां देश को गुमराह करने का काम करती हैं। बाहर से आये पीड़ित अल्पसंख्यक समुदाय को भारत की नागरिकता दे के मोदी सरकार ने अपनी जिम्मेदारी पूरी की है। क्या इन पर हुए अत्याचार कांग्रेस को नहीं दिखते? देश के सभी नागरिकों को सीएए (CAA) के समर्थन में निकलना चाहिए, ये विचारधारा की लड़ाई नहीं है। ये राष्ट्रीय हितों की लड़ाई है।

केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि देश में जो भी अराजकता फैलाने का काम करेगा उसके खिलाफ मोदी सरकार सख्त कानून करवाई करेगी। विपक्षी पार्टियां छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रही हैं।

कार्यक्रम में आम जनता के साथ अनेक सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने भी हिस्सा लिया। क्या कर्मचारी या व्यापारी, छात्र हों या श्रमिक सभी ने कंधे से कंधा मिलाकर इस पदयात्रा में भाग लिया। कार्यक्रम का समापन कलेक्ट्रेट पर हुआ।

ये रहे मौजूद

भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, मेयर उमेश गौतम, पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह, विधायक पप्पू भरतौल, केशर सिंह, डॉ. श्याम बिहारी लाल, बहोरन लाल मौर्य, महानगर अध्यक्ष डॉ. के. एम अरोड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र राठौर, मीडिया प्रभारी मनोज यादव, देवेन्द्र जोशी, डॉ. विमल भारद्वाज, पिछड़ा वर्ग जिला महामंत्री शैलेन्द्र विक्रम, डॉ. प्रमेन्द्र माहेश्वरी, समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

vandna

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago