Categories: Bareilly NewsNews

छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए दिया जाये मार्शल आर्ट का Free प्रशिक्षण

बरेली। छात्राओं व महिलाओं को मार्शल आर्ट का निःशुल्क प्रशिक्षण देकर आत्म रक्षा में सक्षम बनाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री से यह मांग की है बरेली की कराटे डू सोसायटी ने। सोसाइटी की ओर से इस आशय का मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अध्यक्ष अमित सिन्हा ने डीएम को सौपा है।

इसमें अमित सिन्हा ने कहा है कि एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन सराहनीय कदम है, जिसका सकारात्मक प्रभाव सामने आया है। छात्राएं स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में जरूरत इस बात की भी है प्रशासन द्वारा छात्राओं तथा महिलाओं को आत्मरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण दिलाया जाना चाहिए।

अमित का कहना है कि इस कार्य में हमारी संस्था सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि सोसायटी की कई प्रशिक्षित छात्राएं पुलिस, रंगरूटांे, चीता मोबाइल तथा शहर की महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे चुकी हैं। ज्ञापन देने वालों में गौरी, अमरिता, अंजनी, काजल आदि बड़ी संख्या में छात्रांए शामिल रहीं।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago