बरेलीः अरविंद कुमार श्रीवास्तव बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गये हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार द्विवेदी को 148 वोटों से हराया। अरविंद कुमार को 752 जबकि अनिल कुमार द्विवेदी को 604 वोट मिले। वीपी ध्यानी सचिव चुने गये। उन्हें 1082 वोट मिले जबकि शांति कांत तिवारी 345 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। अमित कुमार सिंह उपाध्यक्ष, ललित कुमार सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद और दीपक पाण्डेय कोषाध्यक्ष चुने गये।
गौरतलब है कि बार पदाधिकारियों के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ था। मतगणना आज मंगलवार को प्रातः शुरू हुई।



अध्यक्ष:- अरविंद कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ उपाध्यक्ष:-श्री उदयवीर सिंह एडवोकेट
कनिष्ठ उपाध्यक्ष:- श्री ललित कुमार सिंह एडवोकेट
उपाध्यक्ष:-श्री अमित कुमार सिंह एडवोकेट
सचिव:-वीरेन्द्र प्रसाद ध्यानी
संयुक्त सचिव प्रशासन:- श्री ओम जय मृत्युंजय मिश्रा एडवोकेट
संयुक्त सचिव प्रकाशन:- श्री राकेश बाबू आर्य एडवोकेट
संयुक्त सचिव पुस्तकालय:- श्री अजय कुमार शर्मा एडवोकेट