The Voice of Bareilly since 2010

सपा के सदस्यता अभियान में बरेली अव्वल, कई दिग्गजों पर हो सकती है कार्रवाई

जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव

File Photo

बरेली। समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर शनिवार को सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी। समीक्षा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने की। इस समीक्षा बैठक बरेली जिले को प्रथम स्थान मिला है। साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह और महिपाल सिंह जैसे दिग्गजों ने अभी तक सदस्यता अभियान में कोई सदस्यता नहीं की है। और न ही स्वयं ही पार्टी की सदस्यता इस वर्ष ली है। इन पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

सूत्रों की मानें तो संगठन कार्य में बरेली जिले को प्रथम स्थान मिला है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभी तक 2700 सक्रिय सदस्य बनाकर बरेली जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। हमने 39 लाख रुपये पार्टी फण्ड में सदस्यता शुल्क के रूप में आज जमा कर दिये।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बरेली के कई दिग्गजों द्वारा सदस्यता अभियान में सहयोग न करने को गंभीरता से लिया है। उन्होंने ऐसे लोगों पर कार्रवाई की बात कही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव और महिपाल सिंह यादव तथा कई अन्य बड़े नेताओं ने न तो पार्टी के सदस्यता अभियान में कोई दिलचस्पी दिखायी है और न ही स्वयं की ही सदस्यता ली है।

बरेली के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने बताया बरेली की टीम बहुत प्रसन्न है। उसे अच्छे कार्य के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व की शाबाशी मिली है। जहां तक पार्टी नेताओं पर कार्रवाई की बात है, तो जो जैसा करेगा उसे वैसा मिलेगा।

बैठक में शुभलेश यादव के साथ महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, पूर्व विधायक अताउर्रहमान, इस्लाम साबिर और शहजिल इस्लाम समेत अनेक नेता शामिल हुए।

 

error: Content is protected !!