बरेली BJP की शोकसभा : भारत को विश्व गुरू बनाना ही अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के जिला और महानगर संगठन ने रविवार को एक सभा कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। सभा में वक्ताओं एवं उपस्थित जनमानस ने एक स्वर से अटल बिहारी वाजपेयी को एक महान और विराट व्यक्तित्व बताया। कहा कि उनके सपने पूरे करना और भारत को विश्व गुरू बनाना ही अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। नेताओं ने अटल जी के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

अटल जी अटल जी  तपस्या का परिणाम है 20 राज्यों में सरकार : संतोष

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि अटल जी 1991 के उपचुनाव में 3 दिन बरेली में रहे। कई जगह उन्होंने सभाएं कीं। शेरगढ़ ने भी उन्होंने सभा को सम्बोधित किया था। हमको उस समय उनके साथ रहने और बहुत कुछ उनसे सीखने को मिला। एक समय था जब सिर्फ 2 सीटों पर रह गये थे हम। ये उनकी मेहनत और तपस्या का परिणाम है कि आज 20 राज्यों में सरकार है और भाजपा विश्व का सबसे ज्यादा सदस्यों बाला संगठन है।

सांसद आँवला धर्मेन्द्र कश्यप ने कहा आज के युग के लोग भी उनके बारे में सब जानते है उनकी लोकप्रियता का उनके प्रति लोगों का प्रेम साफ दिखता है। जिला अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि अटल जी 8 वर्ष की आयु से स्वयंसेवक थे। उन्होंने पूरे जीवन का एक एक पल देश और संगठन को दिया है। उनका सपना था कि देश विश्व गुरु बने।

महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया ने कहा कि उन्होंने विषम परिस्तिथियों में काम करते हुए देश और भाजपा को यहां तक पहुचाया है। उनके इस त्याग तपस्या को हम सब आगे तक ले कर जायेगे।

इस अवसर पर मेयर उमेश गौतम, विधायक भोजीपुरा बहोरन लाल मौर्य, विधायक मीरगंज डॉ.डी.सी वर्मा, विधायक फरीदपुर डॉ. श्याम बिहारी लाल, विधायक नबावगंज कसर सिंह ने भी विचार व्यक्त किये। दुर्विजय सिंह शाक्य , कुँवर सुभष पटेल, कुँवर महाराज सिंह, पूरन लाल लोधी,राजकुमार शर्मा,चंचल गंगवार,पवन शर्मा, वीरेंद्र गंगवार वीरू, संजीव शर्मा, आदेश प्रताप सिंह, दिगम्बर पटेल, रितराम राजपूत, ज्योति मिश्रा, नीरेंद्र राठौर, संजीव सक्सेना, निवेदिता श्रीवास्तव, प्रदीप पुष्कर, अंकित माहेश्वरी, सुधीश पांडेय, नरेश कश्यप, राज अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

bareillylive

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

31 mins ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

1 hour ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

6 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

20 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

20 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

20 hours ago