पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह में भाजपा ने बताया पं. दीनदयाल का चिन्तन

बरेली। भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार स्वतंत्र प्रभार, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार विशिष्ट अतिथि विधायक भोजीपुरा बहोरन लाल मौर्य, मीरगंज विधायक डी.सी. वर्मा, नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार, क्षेत्रीय महामंत्री बृज क्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीन दयाल के चित्रों पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गयी।

मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत के सबसे तेजस्वी, तपस्वी एवं यश्वासवी चिंतक रहे हैं। उनके चिंतन के मूल में लोकमंगल और राष्ट्र का कल्याण समाहित है। उन्होंने राष्ट्र को धर्म, अध्यात्म और संस्कृति का सनातन पुंज बताते हुए राजनीति की नई व्याख्या की। वह गांधी, तिलक और सुभाष की परंपरा के वाहक थे। वह दलगत एवं सत्ता की राजनीति से ऊपर उठकर वास्तव में एक ऐसे राजनीतिक दर्शन को विकसित करना चाहते थे जो भारत की प्रक्रति एवं परंपरा के अनुकूल हो और राष्ट्र की सर्वागीण उन्नति करने में समर्थ हो।

बहोरन लाल मौर्य ने कहा कि शिक्षा समाज में भेद नहीं एकात्मभाव निर्माण करने वाली हो। भारत के ’पब्लिक स्कूल’ इस उद्देश्य के प्रतिकूल हैं। आवयश्कता है, सभी शिक्षण संस्थाओं का स्तर ऊँचा उठाया जाए। क्षेत्रीय महामंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि भाजपा पिछड़े वर्ग के हर व्यक्ति को सम्मान देती है भाजपा का का चिंतन राष्ट्र के प्रति रहता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया ने की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से यतिन भाटिया, मोहित कपूर, प्रभुदयाल लोधी, राज बहादुर सक्सेना, अंकुश अग्रवाल मनोज थपिलियाल, विनोद सैनी, गौरव वर्मा, छंगामल मौर्य, शशिकांत जायसवाल, सूर्यकांत मौर्य, प्रेम शंकर राठौर, ज्ञान प्रकाश लोधी, सुमित सैनी, अरुण कश्यप, रूप किशोर लोधी, कनहैया राजपूत, सर्वेश रस्तोगी, प्रतेश पांडेय, मनोज यादव, प्रदीप रोहिला, वीरेंद्र अरोरा, मोनम शर्मा, राजीव गुप्ता, गुलशन आनंद, विकास शर्मा, डॉक्टर त्रिलोकी सिंह, आदि उपस्थित थे।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

5 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

18 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

19 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

19 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

21 hours ago