The Voice of Bareilly since 2010

बरेली बेंत फर्निचर देश विदेश में यहां की पहचान बन सकता है: अरविंद अग्रवाल

BareillyLive: बरेली जंक्शन पर एक जिला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत गोकुल अनुसंधान विकास ट्रस्ट द्वारा स्टॉल लगाया गया, जिसका उद्घाटन ट्रस्ट के प्रमुख अरविंद अग्रवाल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की यह महत्वकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत वह हर जिले के उत्पादन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाना चाहते हैं, इसीलिए हस्तशिल्पयों को कारोबार और पहचान देने के लिए उन्होंने यह योजना लॉन्च की है। जिसमें सभी विभाग सहयोग कर रहे हैं। बरेली के बेंत का कारोबार यहां से देश विदेश में हमारी पहचान बना सकता है बस सहयोग मिलना चाहिए इसी सहयोग की कड़ी में हर जिले के स्टेशन पर एक स्टॉल लगाया जा रहा है आज इस स्टॉल पर रेलवे के अधिकारी और यात्रियों ने उत्पादन के बारे में जानकारी ली और कुछ यात्रियों ने उत्पाद खरीदें। बांस और बेंत के द्वारा बनाए गए यह फर्नीचर इसलिए भी आजकल ज्यादा प्रचलित हो रहे हैं की जंगल की लकड़ियां न कटे और फर्नीचर की आवश्यकता इस उत्पाद के माध्यम से पूरी की जाए। सरकार के द्वारा हस्तशिल्पयो को योजनाओं में लाभ दिए जाने के संबंध में भी मौजूद लोगों को बताया गया। यह स्टॉल अभी 7 दिन तक और लगा रहेगा।

error: Content is protected !!