The Voice of Bareilly since 2010

Bareilly: सिविल डिफेन्स ने सिखाया- कहीं लग जाये आग तो घबरायें नहीं, ऐसे बुझाएं

BareillyLive, सिविल डिफेन्स, कौन सी आग कैसे बुझायें, बरेली सिविल डिफेन्स , बरेली,

BareillyLive.बरेली सिविल डिफेन्स के सिविल लाइन्स प्रखण्ड द्वारा एक अग्निशमन प्रशिक्षण एवं जागरूकता का आयोजन किया गया। सिविल डिफेन्स के जन जागरूकता अभियान के तहत आयोजन रामपुर रोड स्थित गैलेक्सी बैंकेट हॉल में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों आग लगने के कारण और उनसे बचाव के तरीके सिखाये गये। प्रशिक्षण मुख्य अतिथि उपनियंत्रक सिविल डिफेन्स राकेश कुमार मिश्र ने दिया।

उन्होंने अग्नि शमन प्रशिक्षण के महत्व को विस्तार से समझाया। कहा कि गर्मी के मौसम में अग्निकांड की घटनाएं बढ़ जाती है ऐसे में यदि हम जागरूक होंगे तो घटनाओं को रोक सकते हैं या नुकसान को न्यूनतम कर सकते हैं। आमतौर पर लोग आग देखते ही आपा खो बैठते हैं और घबराकर नुकसान को और बढ़ते हुए देखते रहते हैं। जबकि घबराने की जगह युधिष्ठिर यानि युद्ध के समय भी स्थिर बुद्धि वाला बनना चाहिए।

BareillyLive, सिविल डिफेन्स, कौन सी आग कैसे बुझायें, बरेली सिविल डिफेन्स , बरेली,

कौन सी आग, कैसे बुझायें

श्री मिश्र ने बताया कि आग को ए, बी, सी और डी, इन चार प्रकारों से जाना जाता है। इसीलिए अग्निशम सिलेण्डरों पर ए-बी-सी-डी ही लिखा होता है। ‘ए’ श्रेणी में ठोस पदार्थों में लगी आग, ‘बी’ श्रेणी की आग तरल पदार्थों जैसे पेट्रोल आदि से लगी आग को कहा जाता है। ‘सी’ श्रेणी की आग गैस से लगी आग और ‘डी’ श्रेणी में खनिज पदार्थ जैसे सोडियम, मैग्नीशियम या फास्फोरस आदि में लगने वाली आग को रखा जाता है। बताया कि घरों में आमतौर पर ए, बी, और सी श्रेणी की आग ही लगती है।

ऐसे में ए श्रेणी की आग को पानी से बुझाया जा सकता है। लेकिन बी और सी श्रेणी की आग को सूखे रासायनिक पाउडर यानि ड्राई केमिकल पाउडर भरे अग्निशमन यंत्र से बुझाया जाता है। इसके अलावा उन्होंने आग बुझाने के सिद्धान्त आसान भाषा में समझाये। बताया कि आग को भूखे मारना, जहां आग लगी हो वहां से ईंधन को हटा दें तो आग बुझ जाएगी। ऑक्सीजन को हटाना यानि आग का गला घोट देना और तीसरा सिद्धांत ठंडा करना।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में डिप्टी चीफ वार्डन दिनेश कटियार डिविजनल वार्डन दिनेश यादव डिप्टी डिविजनल वार्डन मोहम्मद उस्मान नियाज, मोहम्मद खालिद, आईसीओ राजेंद्र मोहन गर्ग, जफर इकबाल बेग, फिरोज हैदर, स्वदेश कुमारी, पोस्ट वार्डन आलोक शंखधार, अर्चना राजपूत, असद जैदी, विशाल गुप्ता, सुनील यादव, मनोज कुमार, दीप्तांशु दीक्षित, अतीक अहमद, संजय शर्मा, नासिर अली आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!