The Voice of Bareilly since 2010

बरेली Breaking : अवैध मदरसा और दुकानों पर गरजा योगी का बुलडोजर, किया धराशायी

#बरेली मदरसा और दुकानों पर गरजा योगी का बुलडोजर, @BareillyLive,

बरेली @BareillyLive. बरेली की तहसील नवाबगंज के रूपपुर पैगा गांव में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध तरीके से बने मदरसा और एक दर्जन दुकानों पर योगी सरकार का बुलडोजर चल गया। हंगामा होने की आशंका पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पहले ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

एसडीएम, सीओ की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

माफिया और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जेदारों के खिलाफ योगी सरकार का बुलडोजर एक्शन लगातार जारी है। जांच में अवैध निर्माण पाए जाने पर उन्हें धराशायी किया जा रहा है।

बरेली की नवाबगंज तहसील के रूपपुर पैगा गांव में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध तरीके से मदरसा और 12 दुकानों का निर्माण करा लिया गया था। शिकायत पर जब जांच की गई तो मामला सही पाया गया। चेतावनी के बाद भी आरोपियों ने न तो खुद अवैध निर्माण तोड़ा न कब्जा छोड़ा। गुरुवार को एसडीएम राजेश चंद्रा और सीओ चमन सिंह चावड़ा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस प्रशासन के अफसरों की मौजूदगी में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

ड्रोन से निगरानी, कराई वीडियोग्राफी

अवैध मदरसा और दुकानों पर बुलडोजर चलने की कार्रवाई की वीडियो रिकार्डिंग कराई गई। इस दौरान ड्रोन से भी निगरानी की गई। हंगामा होने की आशंका को लेकर पहले से ही कई थानों का पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया।

error: Content is protected !!