The Voice of Bareilly since 2010

सड़क पर उतरे बरेली कालेज के कर्मचारी, मानव श्रृंखला बनाकर किया प्रदर्शन

Bareilly college bareillyबरेली। कई दिन कालेज कैंपस में धरना प्रदर्शन और प्राचार्य का घेराव करने के बाद बरेली कालेज कर्मचारी सोमवार को शहर की सड़कों पर उतर आये। कर्मचारियों ने अय्यूब खां चैराहा पर मानव श्रृंखला बनाई। इस दौरान ट्रेड यूनियन के कर्मचारी नेताओं ने भी पूरा समर्थन किया।

बता दें कि बरेली कालेज के करीब पौने दो सौ कर्मचारियों की पहली जून से छटनी होने जा रही है। इन अस्थाई कर्मचारियों को बीते कई सालों ने एक दो दिन का गैप देने के बाद नौकरी पर दुबारा ले लिया जाता था। मगर जब से इन कर्मचारियों ने प्रबंध समिति के सचिव देव मूर्ति के खिलाफ तमाम आरोप लगाए और मोर्चा खोला तभी से उलटी गितनी शुरू हो गई थी। सोमवार को सड़कों पर उतरे कर्मचारियों ने देवमूर्ति के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और नौकरी से बेदखल करने पर आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान भी किया।

error: Content is protected !!