Bareilly News

बरेलीः बधिर एसोसिएशन ने मनाया अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस

बरेली @BareillyLive. बधिर एसोसिएशन बरेली के तत्वावधान में आज संजय कम्युनिटी सेन्टर में सांकेतिक भाषा दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि बरेली माहापौर डॉ. उमेश गौतम रहे। उन्होंने सभी दिव्यांगों की हर समस्या के समाधान करने का आश्वासन दिया।

मेयर डॉ. गौतम ने वादा किया कि आप सभी की जो भी समस्या है आप वह समस्या मुझे बताइये मैं केन्द्र और राज्य सरकार के माध्यम से समाधान कराने में पूर्ण रूप से सहयोग करूंगा। किसी दिव्यांग जन को रोजगार सम्बन्धी समस्या होने पर उन्हें रोजगार दिलाने का भी वायदा किया। डॉ गौतम की बातों को सांकेतिक भाषा के माध्यम से आरूषी तिवारी द्वारा सभी मुकबधिरों को समझाया गया।

उत्तरायणी जनकल्याण समिति के अध्यक्ष अमित पन्त, एवम् संरक्षक आशा पन्त ने सभी को आश्वासन दिया कि हम उत्तराखण्ड वासी आप सभी के साथ हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विमल शर्मा, हरेन्द्र कुमार गुरुवेन्द्र गंगवार, अदनान खान, अनिल त्रिपाठी से सांकेतिक भाषा से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

उपस्थित दिव्यांगजनों के मध्य राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्म का बधाई सन्देश डिजिटल तौर पर प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में बरेली शहर के लगभग 155 मूक बधिर उपस्थित रहे।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

आसुरी शक्तियां स्वयं होंगीं समाप्त, सनातन को नहीं कोई खतरा :प्रेम भूषण जी महाराज

Bareillylive : कुछ लोग कहते हैं सनातन धर्म खतरे में है। सनातन संस्कृति पर बहुत…

11 hours ago

मनुष्य को जीव की चर्चा में नहीं बल्कि जगदीश की चर्चा में रहना चाहिए : प्रेम भूषण जी

Bareillylive : विषयी व्यक्ति का भगवान में मन नहीं लग सकता है, मंदिर और सत्संग…

13 hours ago

उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समाज की रामलीला 06 अक्टूबर से, बच्चों को जड़ों से जोड़ता है मंचन

बरेली @BareillyLive. उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समाज के तत्वावधान में 40वां श्रीरामलीला महोत्सव कल रविवार से प्रारम्भ…

15 hours ago

30वें रुहेलखंड महोत्सव में पुरस्कृत हुए प्रतिभागी, विशेष पुरस्कार जयराज विक्टर को

Bareillylive: गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन एवं जिला…

17 hours ago

गांधी जयंती उनकी महान उपलब्धियों और विचारों को याद करने का अवसर :अजय शुक्ला

Bareillylive : महानगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर सामूहिक सहभोज…

1 day ago

मनुष्य जीवन का आधार जानने के लिये रामकथा सुनना आवश्यक : आचार्य प्रेमभूषणजी

Bareillylive : मनुष्य बच्चों के रूप में इस संसार में आता है और अपनी आयु…

2 days ago