The Voice of Bareilly since 2010

बरेली: श्रीहरि मंदिर में दिवाली महोत्सव, श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ संपन्न

#बरेली, श्रीहरि मंदिर, श्री हनुमान चालीसा, #BareillyNews,

बरेली@Bareillylive: श्रीहरि मंदिर में भक्त जनों द्वारा दिवाली महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया । सुबह से ही दीपावली के पावन पर्व पर भक्तजनों ने हजारों की संख्या में मंदिर में आकर ठाकुर जी के चरणों में अपनी अपनी हाजरी दी। शाम के समय में दीपदान का कार्यक्रम हुआ और उसके पश्चात रात्रि में मंदिर के मुख्य द्वार की तरफ जोरदार आतिशबाजी का प्रबंध श्री हरि मंदिर प्रबंध समिति द्वारा किया गया था।

दीपावली अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व है। श्री हरि मंदिर प्रबंध समिति के सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि कल प्रातः 10 बजे से अन्नकूट महोत्सव वा श्री हनुमान जयंती का कार्यक्रम मंदिर में मनाया जाएगा। श्रीहरि संकीर्तन मंडल द्वारा प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक श्री हरिनाम संकीर्तन होगा उसके सभी उपस्थित भक्तों में अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया जाएगा। संकीर्तन में महिला मंडल भी अपनी सभी सदस्यों के साथ उपस्थित रहेगी। आज से ठाकुर जी की शयन आरती का समय बदल कर 9 बजे हो जाएगा।

पिछले कई वर्षों से प्रत्येक मंगलवार को सामूहिक श्री हनुमान चालीसा व आरती का आयोजन समिति द्वारा किया जाता रहा है। मंगलवार को श्रीहरि संकीर्तन मंडल द्वारा संपन्न हुआ। जिस में मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा जी व सचिव रवि छाबड़ा द्वारा दीपक प्रवाजलित कर संकीर्तन की शुरुआत हुई और रवि छाबड़ा ,संजय आनन्द,जतिन दुआ,विनोद भाटिया,पंकज कुमार,सौरभ,सचिन सेठी, द्वारा अपनी अपनी हाजरी दी गई,उसके बाद सामूहिक श्री हनुमान चालीसा व आरती का आयोजन हुआ। सभी भक्तों को समापन पर प्रसाद का वितरण किया।

error: Content is protected !!