The Voice of Bareilly since 2010

बरेली: फारिया सनातन धर्म अपनाकर बनी दुर्गा,हिंदू रीति रिवाज से रचाया विवाह

बरेली,#बरेली,#bareillyne,फारिया सनातन धर्म अपनाकर बनी दुर्गा,

बरेली। बदायूं निवासी युवती ने धर्म परिवर्तन कर मंदिर में युवक से शादी कर ली।भुता के गांव खजुरिया संपत में बदायूं की फारिया ने सनातन धर्म अपनाकर अपना नाम बदलकर दुर्गा रख लिया।बदायूं के ही दिनेश के साथ विवाह कर लिया। भुता थाना क्षेत्र के आश्रम में गांव की मढ़ी के महंत योगी सरोज नाथ ने विवाह कराया।

फारिया ने बताया दोनों 13 साल से बदायूं के कांशीराम सरकारी आवास कॉलोनी में रह रहे थे। कुछ समय तक दोनों ने एक साथ स्कूल में पढ़ाई भी की थी। दोनों का प्रेम प्रसंग लगभग पांच साल से चल रहा था। जब इसकी जानकारी घर वालों को हुई तो मिलने-जुलने पर रोक लगा दी। इसके अलावा दूसरी जगह शादी करने जा रहे थे। इसकी वजह से दोनों ने वाराणसी के एक मंदिर में जाकर शादी की और फिर कोर्ट मैरिज भी कर ली।

दिनेश ने बताया उसके घर वाले अब इस शादी के खिलाफ नहीं है लेकिन फारीया के परिवार वाले अभी खिलाफ हैं। शनिवार को उसने फारिया का धर्म परिवर्तन कराकर उसका नाम दुर्गा देवी रखा है। खजुरिया संपत मढ़ी के महंत योगी सरोज नाथ ने बताया दोनों युवक- युवती उनके पास आए थे। दोनों ने अपना परिचय दिया और शादी का कोर्ट से मिला प्रमाण पत्र भी दिखाया। उसके बाद युवती की मर्जी से उसका धर्म परिवर्तन कराया।

error: Content is protected !!