The Voice of Bareilly since 2010

#बरेली: गर्मी से बेहाल लोगों का हाल जानने निकले वन मंत्री, मुख्य अभियन्ता से बोले-बहाल करें विद्युतापूर्ति

#बरेली #BareillyLive, शहर विधायक और प्रदेश सरकार में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, गर्मी से बेहाल, विद्युतापूर्ति,

बरेली @BareillyLive. शहर विधायक और प्रदेश सरकार में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार रविवार को शहर में लोगों का हाल जानने निकले। वह यहां गुलाब नगर क्षेत्र में पहुंचे तो गर्मी से बेहाल लोगों से रूबरू हुए। बात की तो पता लगा क्षेत्र की विद्युतापूर्ति अक्सर बाधित रहती है।

लोगों ने बताया कि बिजली आधा घण्टा आती है तो एक घण्टा गायब रहती है। बीते कई दिनों से यही हाल है। आज शाम को भी गुलाबनगर क्षेत्र में यही हालत थी। इसी बीच वन मंत्री गुलाब नगर क्षेत्र निवासी वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश सक्सेना के निवास पर भी पहुंच गये। वहां भी बिजली गुल और इन्वर्टर चलता मिला।

लोगों को गर्मी से बेहाल देखकर डॉ. अरुण कुमार ने चीफ जोनल इंजीनियर को फोन लगाकर प्रथम प्राथमिकता के तौर पर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था सुचारु कराने के निर्देश दिये।

error: Content is protected !!