Bareilly News

बरेली: प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में CM योगी ने की छत्रपाल सिंह और धर्मेन्द्र कश्यप को जिताने की अपील

बरेली। बरेली में आज प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन बरेली इण्टर कॉलेज मैदान पर किया गया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली लोकसभा सीट से छत्रपाल सिंह गंगवार और आवंला लोकसभा प्रत्याशी धर्मेन्द्र कश्यप को जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बदायूं में प्रबुद्ध सम्मेलन को सम्बोधित करने के बाद करीब तीन बजकर 55 मिनट पर बरेली पहुंचे।

इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, छत्रपाल गंगवार, विधायक संजीव अग्रवाल समेत अन्य लोगों ने उनका माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। उसके बाद संतोष गंगवार ने अपने वक्तव्य में कहा कि बरेली की जनता ने मुझे आठ बार सांसद चुना। वह दिल से इसके आभारी हैं। अगर उनसे कोई गलती हो गई तो उसे सभी माफ करना। सत्ता में अक्सर ऐसा होता है, दूसरे को भी मौका दिया जाता है।

इस बार भाजपा ने उनकी जगह छत्रपाल सिंह गंगवार को चुना है। संतोष गंगवार ने जनता से छत्रपाल गंगवार को वोट कर भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। बोले- हमारे देश को मोदी जी और प्रदेश को कुशल नेतृत्व करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जरूरत है। कहा कि मोदी को तीसरी बार फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया।

इसके बाद सम्मेलन को सम्बोधित करने आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। अपने सम्बोधन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह सभी का स्वागत करते हैं। इससे पहले जब बरेली आए तो उन्होंने बरेली को कई सौगात दीं। सीएम योगी ने लोकसभा सांसद संतोष गंगवार का विशेष आभार व्यक्त किया। आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं।

देश में मोदी लहर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं। उन्होंने कभी भी किसी वर्ग को छोड़कर काम नहीं किया। जिस कारण पूरे देश में मोदी की लहर है। पूरव से लेकर पश्चिम तक दक्षिण से लेकर उत्तर तक केवल मोदी की लहर चल रही है। 

ऐसा इसलिए है कि मोदी ने दस साल में हर वर्ग को लेकर हर क्षेत्र मे काम किया। बरेली की जनता से अपील करते हुए बोले कि एक बार फिर मोदी सरकार चुनें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। 

निवेशकों के अनूकूल बना देश 
प्रधानमंत्री ने निवेशकों के अनुकूल देश को बना दिया है। पहले लोग देश में व उत्तर प्रदेश में निवेश करने से बचते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। निवेश करने से लोगों की जीविका बढ़ेगी। देश को वैश्विक मंदी से उवारा। हमारा कर्तव्य बनता है कि हमें मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। इफ्फा टैक्स, से लेकर नए एयरबेस एक शहर एक मेडिकल, स्टार्टअप, विश्वकर्मा, योजना, महिलाओं के लिए सुमंगला योजना, लखपति दीदी समेत तमाम योजनाओं से देश को मजबूत किया जा रहा है। 

कहा कि चार करोड़ लोगों के सिर को छत मिली है। दस करोड़ को उज्जवला योजना का लाभ मिला। 12 करोड़ परिवारों को पांच लाख की बीमा योजना का लाभ दिया गया। लोगों की पांच सौ वर्षो की तपस्या का परिणाम अयोध्या में राम मंदिर बना दिया गया। आज रामलला अपने स्थान पर विराजमान हैं। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन मिल रहा है। 

निशाने पर रहा विपक्ष
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कहा- पहले उत्तर प्रदेश में माफियाओं का बोलबाला था। वह या तो जेल में है या प्रदेश को छोड़कर चले गए। पहले माफियाओं को विपक्षी सरकार सरक्षण देती थी। मां बहने सुरक्षित नहीं थीं, लेकिन अब मां-बहनों से छेड़छाड़ करने वाले आंख उठा कर नहीं देखते हैं। माफिया अपराधी को उनकी जगह पहुंचा दिया गया।

आगे कहा कि युवाओं का सरकार में मान सम्मान बढ़ा है, धर्म और संस्कृति की पहचान के रूप में अब प्रदेश को पहचाना जा रहा है। सुरक्षा के साथ समृदि मिली। हर दिन नया परिवर्तन देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री देश को विकसित कर लोगों के चेहरे पर खुशहाली लाने के लिए प्रयासरत हैं। व्यापारी पिछली सरकार में डरते थे। अब वह अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं। भारत को ग्लोवल लीडर बनाया गया।

जनता से अपील…मतदान कर भाजपा को मजबूत करें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील की और कहा कि बरेली में होने जा रहे तीसरे चरण के मतदान के लिए लोगों को जागरूक करें। मतदान कर भाजपा को मजबूत करें। आगे सीएम योगी ने कहा कि बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार और आंवला से सांसद धर्मेंद कश्यप को भारी मतों से विजय बनाएं।

सम्मेलन के बाद की अनेक लोगों से भेंट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मेलन को सम्बोधित करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भेंट की। इनमें मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, मेयर उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ राघवेन्द्र शर्मा, प्रो श्याम बिहारी लाल, डीसी मौर्य, डॉ एमपी आर्य, पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य, मनोज सक्सेना, विशाल सकसेना, दीपक सक्सेना, अक्कू चौधरी आदि शामिल रहे।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

आसुरी शक्तियां स्वयं होंगीं समाप्त, सनातन को नहीं कोई खतरा :प्रेम भूषण जी महाराज

Bareillylive : कुछ लोग कहते हैं सनातन धर्म खतरे में है। सनातन संस्कृति पर बहुत…

5 hours ago

मनुष्य को जीव की चर्चा में नहीं बल्कि जगदीश की चर्चा में रहना चाहिए : प्रेम भूषण जी

Bareillylive : विषयी व्यक्ति का भगवान में मन नहीं लग सकता है, मंदिर और सत्संग…

7 hours ago

उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समाज की रामलीला 06 अक्टूबर से, बच्चों को जड़ों से जोड़ता है मंचन

बरेली @BareillyLive. उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समाज के तत्वावधान में 40वां श्रीरामलीला महोत्सव कल रविवार से प्रारम्भ…

8 hours ago

30वें रुहेलखंड महोत्सव में पुरस्कृत हुए प्रतिभागी, विशेष पुरस्कार जयराज विक्टर को

Bareillylive: गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन एवं जिला…

10 hours ago

गांधी जयंती उनकी महान उपलब्धियों और विचारों को याद करने का अवसर :अजय शुक्ला

Bareillylive : महानगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर सामूहिक सहभोज…

1 day ago

मनुष्य जीवन का आधार जानने के लिये रामकथा सुनना आवश्यक : आचार्य प्रेमभूषणजी

Bareillylive : मनुष्य बच्चों के रूप में इस संसार में आता है और अपनी आयु…

1 day ago