The Voice of Bareilly since 2010

बरेली: सिरौली में बड़ा हादसा-पटाखा बनाते समय धमाका, दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत

big news, badi khabar,

मृतक संख्या बढ़ने की आशंका, मकान की छत उड़ी, चार मकान क्षतिग्रस्त

बरेली @bareillyLive. बरेली के आंवला तहसील के सिरौली थाना क्षेत्र में बड़ी घटना सामने आ रही है। अवैध पटखे बनाते समय धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई। एक मकान की छत उड़ गयी तथा चार अन्य मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। मरने वालों की संख्या बढने की आशंका है।

घटना तहसील आंवला, सिरौली थाना क्षेत्र के गांव कल्यानपुर हैवतपुर की है। घटनाक्रम के अनुसार बुधवार की शाम करीब पांच बजे एक घर के अंदर तेज धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि घर के अंदर पटाखा बाने का काम किया जा रहा था। धमाके के बाद आसपास के चार मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ कच्चे मकानों को भी नुकसान हुआ है। जिनके मलबे के नीचे लोग दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची तथा बचाव कार्य शुरू किया गया। मरने वालों में दो महिलाएं भी बताई जा रही हैं।

अवैध रूप से बनाए जा रहे थे पटाखे

बताते हैं कि गांव कल्यानपुर हैवतपुर में रहने वाले रहमान शाह के घर पटाखे बनाने का काम अवैध रूप से गुपचुप तरीके से किया जा रहा था। पटाखे बनाते वक्त बारूद में तेज धमाका हुआ। लोगों ने रहमान शाह के मकान से धुएं का गुबार निकलते देखा। इसके बाद कई धमाके हुए।

मरने वालों में तबस्सुम पत्नी वाहिद और रुखसाना पत्नी इसरार बताई जा रही हैं। फातिमा पत्नी नाजिम, सितारी पत्नी नासिर, रहमान पुत्र जोगिन शाह, छोटी बेगम पत्नी रहमान हसन घायल हैं। वहीं हसनैन नाम का व्यक्ति लापता बताया जा रहा है।

error: Content is protected !!