The Voice of Bareilly since 2010

बरेली नगर निगम कार्यकारिणी में छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित Bareilly News

बरेली नगर निगम कार्यकारिणी में छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, बरेली नगर निगम कार्यकारिणी, बरेली नगर निगम, bareilly nagar nigam, Bareilly news,

बरेली। सोमवार को बरेली नगर निगम कार्यकारिणी में छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। छह सीटों पर कुछ छह दावेदार होने से चुनाव की आवश्यकता नहीं पड़ी। निर्विरोध निर्वाचन के बाद सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। छह में से चार पर भाजपा और दो पर सपा के सदस्य निर्वाचित हुए। बता दें कि बीते कई दिनों से नगर निगम कार्यकारिणी में सदस्यों के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज थीं।

नयी कार्यकारिणी में भाजपा के चार निर्विरोध निर्वाचित हुए सदस्यों में मुकेश मल्होत्रा, मुनेंद्र सिंह, सुधा शर्मा और संजय राय निर्विरोध चुने गए। समाजवादी पार्टी से जुबैदा बी और अफरोज कार्यकारिणी सदस्य बने। इन नवनिर्वाचित सदस्यों को सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। मेयर उमेश गौतम ने चुने गए सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि 17 साल में दूसरी बार ऐसा हुआ है जबकि चुनाव निर्विरोध हुए हैं।

भाजपा पार्षद विपुल लाला ने की आपत्ति

भाजपा के सुर्खियों में छाये रहने वाले पार्षद विपुल लाला ने कार्यकारिणी चुनाव को लेकर एक बार फिर से आपत्ति करते हुए मेयर और अन्य सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाये हैं। विपुल लाला का कहना है कि ये निर्विरोध चुनाव स्थानीय निकाय अधिकारी की सहमति के बिना ही करा दिया गया है। यह नियम के खिलाफ है। इसको लेकर शासन और निर्वाचन कार्यालय में शिकायत की जाएगी। आरोप है कि नामांकन के लिए उनका पर्चा भरने नहीं दिया गया।

error: Content is protected !!