The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- मुठभेड़ में पकड़ा गया गैंगस्टर, लूट और चोरी के 19 मुकदमे हैं दर्ज

बरेली। लूट और चोरी के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर मनोज कश्यप को सुभाष नगर थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ में पकड़ लिया। उस पर लूट और चोरी के 19 मुकदमे दर्ज हैं। उसका साथी अजय उर्फ गुल्ला फरार हो गया जिस पर सात मुकदमे दर्ज हैं। दोनों पर गैंगस्टर भी लगा है।

इंस्पेक्टर सुभाष नगर सुनील कुमार ने बताया कि गुरुवार देर रात करीब दो बजे सिटी श्मशान भूमि के पास दो संदिग्ध लोगों को देखा गया। पुलिस ने टोका तो उन्होंने तमंचे से फायर झोंक दिया और भागने लगे। गोली दारोगा सुशील कुमार के दाहिने हाथ को रगड़ते हुई निकल गई। जवाब में दारोगा प्रदीप ने फायर किया तो गोली मनोज के घुटने के नीचे लगी और वह गिर पड़ा जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। उसके पास से पुलिस ने एक बाइक बरामद की है। मनोज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

error: Content is protected !!