The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- ग्राम प्रधान समेत 2 तस्कर 20 किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार

बरेली लाइव न्यूज नेटवर्क, फरीदपुर (बरेली)। तहसील क्षेत्र के गांव पढेरा निवासी छोटे उर्फ शहीद खां प्रधान एवं राजू उर्फ सैफ खां को पुलिस ने कार में स्मैक भरते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। उनके कुछ साथी फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की पढेरा गांव का प्रधान छोटे उर्फ शहीद अपने कुछ साथियों के साथ स्मैक अन्य प्रांतों को ले जा रहा है। इस पर थाना फतेहगंज पूर्वी के एसएचओ विजय कुमार ने फरीदपुर के कोतवाल विजय प्रताप सिंह को मामले की जानकारी दी। दोनों थाने की पुलिस ने पढेरा में घेराबंदी कर प्रधान छोटे और उसके साथी राजू को 20 किलो स्मैक के साथ धर दबोचा। दोनों उस समय प्रधान के घर के बाहर खडी सेंट्रो कार में स्मैक छिपा रहे थे। मौका पाकर घर के अंदर मौजूद प्रधान के कुछ अन्य साथी छत के रास्ते फरार हो गए।

गौरतलब है कि फरीदपर तहसील क्षेत्र के पढेरा, बेहरा आदि गांव स्मैक के अंतरराष्ट्रीय अड्डे माने जाते हैं।

-फरीदपुर से अमित तोमर की रिपोर्ट

error: Content is protected !!