Bareilly News

बरेली समाचार – निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर में 215 लोगों की जांच

बरेली : संजय नगर स्थित सिटी हार्ट लॉन में रविवार को आयोजित निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर में 215 लोगों की जांच की गयी। ऑवर स्मार्ट बरेली फाउंडेशन के डायरेक्टर व सीईओ संजीव कुमार गुप्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कैम्प की तैयारियां काफी समय से चल रही थीं और आज रविवार को हृदय रोगों की निःशुल्क जांच के साथ ही निःशुल्क ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच भी की गयी।

फाउंडेशन के मेंटर व कोऑर्डिनेटर डॉ विनोद पागरानी, डॉ विमल भारद्वाज, आदित्य मूर्ति, एसके कपूर व अन्य मेंटर/कोऑर्डिनेटर्स ने इस शिविर के प्रचार-प्रसार एवं आयोजन में महती भूमिका निभायी। कैम्प का उद्घाटन आईएमए बरेली के अध्यक्ष डॉ विमल भारद्वाज व आगामी सत्र के अध्यक्ष डॉ विनोद पागरानी ने संस्था के अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर किया।

कैम्प में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ पुनीत सोंधी और डॉ पंकज कुमार  द्वारा कुल 215 लोगों के हृदय रोगों करने के साथ ही अन्य आवश्यक टेस्ट भी निःशुल्क किये गये।

कैम्प में राजेंद्र गुप्ता (महामंत्री  व्यापार मंडल), योगेश पटेल (ब्लॉक प्रमुख), संजीव गुप्ता (व्यापारी नेता), डॉ मीनल ऐरन, एसके कपूर (वरिष्ठ साहित्यकार व समाजसेवी), डॉ यूके दीक्षित, श्पवन निहालानी (व्यापार मंडल) आदि भी मौजूद रहे।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago