The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस बनवाने आए 6 लोग मिले कोरोना संक्रमित

बरेली। कुछ दिन पहले स्टेशन रोड के एक बड़े होटल में हुई पार्टी में शामिल हुए कई लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद भी लोगों ने सबक नहीं लिया है। पार्टियों, सार्वजिनिक स्थानों और कार्यालयों में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर लापरवाही बरतने का एक और गंभीर नतीजा सामने आया है। एआरटीओ कार्यालय में सोमवार को लाइसेंस बनवाने आए 6 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोमवार को एआरटीओ कार्यालय में रेंडम सेम्पलिंग के लिए एक कैम्प लगाया गया। इसमें बाहर से आने वाले सभी लोगों की एंटीजन जांच की गई जिसमें 6 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। ये लोग लाइसेंस बनवाने के लिए लाइन में लगे थे, कार्यालय के कई कर्मचारियों के भी संपर्क में आए। ऐसे में जैसे ही इन लोगों के संक्रमित होने की रिपोर्ट आयी, कार्यालाय पहुंचे अन्य लोगों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

कोरोना संक्रमित मिले लोगों में फरीदपुर, रौन्धी और मीरगंज का एक-एक व्यक्ति, बहेड़ी के 2 लोग और एआरटीओ कार्यलय का एक दलाल शामिल है।

error: Content is protected !!