Bareilly News

बरेली समाचार- 73वीं पुण्यतिथि पर बापू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

बरेली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का प्रारंभ मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, कोषाध्यक्ष सीएस अंकित अग्रवाल, निर्भय सक्सेना और सीए अखिल रस्तोगी ने बापू की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर किया।

इस अवसर पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए साहित्यकार इन्द्र देव त्रिवेदी ने कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के विचारों को लोग अगर आत्मसात करें तो यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि गांधी जी विश्व के महान पुरुषों में से इसलिए हैं क्योंकि वह सत्य के रास्ते पर चले। वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना ने कहा कि गांधी मात्र एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार हैं। उनके विचारों को सभी अपनी जिंदगी में उतारें। साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने गांधी को एक बड़ा दार्शनिक बताया।

कार्यक्रम में विनोद गुप्ता, नितिन शर्मा, अनिल शर्मा, विवेक शर्मा, रामकुमार भारद्वाज, विशाल शर्मा, देवकीनंदन, आरसी.शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

39 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago