Bareilly News

बरेली समाचार- आप की सभा : जिलाध्यक्ष जनक प्रसाद ने कहा- गरीबी के कारण किसी की मौत नहीं होने देंगे

फरीदपुर (बरेली)। आम आदमी पार्टी (आप) की नवादा बिलसंडी में आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष इंजीनियर जनक प्रसाद ने कहा कि वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में आप की सरकार बनेगी और गरीबी के कारण किसी की मौत नहीं होने दी जाएगी। पंचायत चुनाव में आप के प्रत्याशी उतारते हुए आम जनता का सहयोग लिया जा रहा है।

जनक प्रसाद ने कहा कि दिल्ली में हुए उपचुनाव में आप ने भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया।  इसी तरह वह पंचायत चुनाव में उत्तर प्रदेश में भी अपना दम दिखाएगी। शुक्रवार को इस सभा का आयोजन जिला पंचायत वार्ड 49 से सदस्य प्रत्याशी सुमन यादव के समर्थन में किया गया। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीपी सिंह ने कहा कि अब तक की सरकारों के कार्यकाल में गरीबी के कारण मौतें हुई हैं। आम आदमी पार्टी इस बात की गारंटी देती है कि उत्तर प्रदेश में कोई गरीब भूखा नहीं मरेगा। उनको अच्छी शिक्षा, अच्छी चिकित्सा के साथ-साथ बिजली, पानी और महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा जैसी सुविधाएं निशुल्क दी जाएंगी।

वक्ताओं ने कहा कि आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गन्ना किसानों को आश्वस्त करते हुए गारंटी दी है कि गन्ना किसान द्वारा मिल पर गन्ना डालकर घर पहुंचने से पहले उसके खाते में भुगतान पहुंच जाएगा।

राजीव गुप्ता, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राम सिंह दारोगा एवं डा पी पी सिंह यादव, जेम्स लायल, महिला विंग की जिलाध्यक्ष,  शहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कृष्णा भारद्वाज आदि ने भी सभा को सम्बोधित किया। 

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सुमित शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ की मंडल अध्यक्ष सुमन कश्यप, महिला विंग की जिलाध्यक्ष राजकुमारी, वरिष्ठ विधानसभा उपाध्यक्ष मोहम्मद मियां, विधानसभा यूथ विंग उपाध्यक्ष वैभव सिंह तोमर, वार्ड 49 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सुमन यादव, वार्ड 52 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी जयदेव कनौजिया, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

12 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

14 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago