Bareilly News

बरेली समाचार- आचार्य देवेंद्र देव हिंदी साहित्य भारती के हरियाणा प्रदेश प्रभारी नियुक्त

बरेली। हिंदी भाषा साहित्य के सर्वांगीण वैश्विक विकास के लिए समर्पित संस्था हिंदी साहित्य भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष और सदस्यता अभियान के केंद्रीय संयोजक आचार्य देवेंद्र देव को हरियाणा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।

हिंदी साहित्य भारती के बरेली जिला संयोजक उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिंदी साहित्य भारती की स्थापना पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ रवींद्र शुक्ला ने एक वर्ष पूर्व की थी। इतनी कम अवधि में ही इसका 32 देशों में विस्तार हो चुका है। भारत के सभी प्रदेशों में इसकी शाखाएं हैं। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य हिंदी को राष्ट्रभाषा के पद पर प्रतिष्ठित कराना और विश्व की संपर्क भाषा बनाना है।

आचार्य देवेंद्र देव मूलत: पूरनपुर (पीलीभीत) के निवासी हैं। कई

सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाएं उनको सम्मानित कर चुकी हैं। उन्होंने हिंदी विश्व को सर्वाधिक 17 महाकाव्य देने वाले रचनाकार के रूप में ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में स्थापित होकर बरेली का नाम रोशन किया है। उनके पुत्र प्रांतीय मंत्री संस्कार भारती डॉ रञ्जन विशद चिकित्सक होने के साथ-साथ हिंदी साहित्य के मंचीय कवि के रूप में स्थापित नाम हैं।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago