Bareilly News

बरेली समाचार- विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई

बरेलीः संकल्प सामाजिक एवं साहित्यक संस्था द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज मंगलवार को मॉडल टाउन स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गयी।

संस्था के अध्यक्ष साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान का प्रतिशत बढ़ना अत्यंत आवश्यक है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके अरोरा ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। मतदान हमारा अधिकार है और हम अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। मन्त्री गुरविंदर सिंह ने कहा कि सभी लोग मतदान के दिन सारे काम छोड़ कर सबसे पहले मतदान करें ।

इस अवसर पर उतकृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए आशा अरोरा एवं मनोज अरोरा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एसके अरोरा ने किया। गुरविंदर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अमरजीत बख्शी, मनोज अरोरा, विक्की नामधारी, डॉ रवि प्रकाश शर्मा, अनुराग खट्टर, ओम प्रकाश अरोरा, सुभाष कथूरिया, विनोद भाटिया, संजीव भाटिया, नरेश गुलाठी, आनन्द देव कोहली, आशा अरोरा, सुमन गुलाठी, पिंकी कपूर, प्रतिभा विरमानी, जितेंद्र कौर, गीता माथुर, एके माथुर, मनमीत आदि मौजूद रहे ।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

16 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

16 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

18 hours ago