The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- भाजपा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनने के बाद गृह नगर आगमन पर राजेश अग्रवाल का जोरदार स्वागत

बरेली। भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत शनिवार को पहली बार गृह नगर आगमन पर राजेश अग्रवाल का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

क्षेत्रीय मंत्री ब्रज क्षेत्र भाजपा उमेश कठेरिया एवं वरिष्ठ भाजपा नेता यतिन भाटिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजेश अग्रवाल का सेटेलाइट चौराहे एवं ईसाइयों की पुलिया पर स्वागत का। युवा मोर्चा भाजपा बरेली के कार्यकर्ताओं और भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) के जिला अध्यक्ष सुमित कठेरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा फूलमाला एवं पगड़ी पहनाकर तथा ढोल बजाकर जोरदार स्वागत किया गया। कलाकार वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष अमरीश कठेरिया एडवोकेट के नेतृत्व में कलाकारो ने भी पुष्प माला पहना कर राषश्ट्रीयय कोषाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। राजेश अग्रवाल के कालीबाड़ी स्थित निवास पर भाजपा बरेली के समस्त मंडल अध्यक्षों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागता किया।  

इस अवसर पर मनीष अग्रवाल, अजय प्रताप सिंह, सूर्यकान्त मौर्या, संजीव सिंह, मनोज यादव, विश्वजीत चौधरी, अभिजीत कठेरिया, सुधांशु सक्सेना, जयदीप चौधरी, पूणेश मिश्रा, सुमित कठेरिया, अजय चौहान, विशाल वाल्मीकि, गोविंद वाल्मीकि, विकास, अभय, शिवम, जेपी पाल रामबहादुर मौर्य, मोहित तिवारी, कन्हैयालाल राजपूत, पंकज, अंकित भाटिया, गौरव वर्मा, मुन्ना पंडित, राकेश अग्रवाल, राजू मौर्य, मोनू मिश्रा, नितेश मौर्य, निखिल राजपूत आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!